BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

समर कैंप 2025ः कला केंद्र में 20 से अधिक विधाओं में 16 अप्रैल से होगा प्रशिक्षण, कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी की बैठक

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को रेडक्रॉस सभा कक्ष में नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी की कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि कला केंद्रों में समर कैंप का आयोजन किया जाएगा, जो चार चरणों में होगा। कैंप में 20 से अधिक विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसका पंजीयन जारी है।

यह सुबह के समय संचालित होगा। समर कैंप चार चरणों में आयोजित होगा, पहला चरण 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025, दूसरा चरण 1 मई से 15 मई 2025, तीसरा चरण 16 मई से 30 मई 2025 और चौथा चरण 1 जून से 15 जून तक चलेगा।

इसके अलावा कला केंद्र की नियमित कक्षाएं शाम को संचालित होती रहेंगी। समर कैंप में भाग लेने के इच्छुक कैंप शुरू होने के 5 दिन पहले तक अपना पंजीयन कला केंद्र में करा सकते हैं। समर कैंप में गायन, नृत्य, जुम्बा, योगा, मेहंदी आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बैठक में कलेक्टर डॉ. सिंह ने नालंदा परिसर और तक्षशिला परिसर में फीस यथावत रखने का निर्णय लिया है। साथ ही कलेक्टर ने लाईब्रेरी में विद्यार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुस्तकें और इंटरनेट के अच्छे इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन, नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी के नोडल अधिकारी केदार पटेल एवं अन्य सदस्यगण शामिल रहे।

Related Posts