BREAKING

Uncategorisedदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

समझाईस देने पर आरक्षक को मां- बहन की गाली देकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार

सेक्टर 09 अस्पताल के पास वाद विवाद कर रहे उपद्रवी लड़के को समझाईस देने पर पुलिस आरक्षक से वाद विवाद करने वाले आरोपी के विरुद्ध थाना भिलाई नगर मे अपराध पंजीबद्ध…

भिलाई। जिला दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग के द्वारा जिले में शांति व्यवस्था को बनाये रखने एवं अपराधिक किस्म के लोगो पर सतत निगरानी रखकर त्वरित कार्यवाही करने के लिए दिये गये दिशा निर्देशो का कड़ाई से पालन करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला दुर्ग अभिषेक झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर विश्वदीपक त्रिपाठी (रापुसे.) के मार्गदर्शन मे थाना भिलाई नगर की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया।

दिनांक 18.12.2023 को सेक्टर 09 मनोहर मेडिकल के पास कुछ उपद्रवी लड़के के द्वारा वाद विवाद करने की सुचना पर थाना प्रभारी के आदेशानुसार थाना भिलाई नगर के आरक्षक क्र, 1600 बसंत कुमार भोई को घटनास्थल रवाना किया गया था, जहां पर उपस्थित आरोपीगण आर. सोनु, आर. राजा एवं उसके साथी सी प्रवीण के द्वारा पुलिस आरक्षक क्रमांक 1600 बसंत भोई के समझाईस देने के दरमियान आरक्षक बसंत भोई को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुये जान से मारने की धमकी देकर शासकीय कार्य मे बाधा पहुंचाया है।

जिसकी लिखित शिकायत पत्र पर अपराध क्रमांक 636/2023 धारा 294, 506, 186, 353, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर प्रकरण के आरोपी 1 आर. सोनु पिता आर. आनंद उम्र 24 साल साकिन हास्पिटल सेक्टर ब्लाक 03/1 भिलाई 2. आर. बालराजा पिता आर. आनंद उम्र 26 साल साकिन सेक्टर 07 सड़क 23 क्वाटर 04 बी भिलाई 3. सी. प्रवीण पिता सी. दावित उम्र 34 साल साकिन सेक्टर 09 सड़क 11ब्लाक 07/04 भिलाई को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

Related Posts