BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

सभी उपभोगताओं के लिए एलपीजी सिलेंडरों के दाम कम करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी का बहुत धन्यवाद: डॉ. रमन सिंह

रायपुर। आज रक्षाबंधन के त्योहार से पहले माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की सभी बहनों को उपहार दिया है। घरेलू उपयोग वाले एलपीजी सिलेंडर को 200 रूपये सस्ता करके श्री मोदी जी ने देश की बहनों को बड़ी राहत दी है।

सभी एलपीजी उपभोक्ताओं (कुल 33 करोड़) के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कमी की गई। यानी अब एक सिलेंडर 1100 की जगह 900 रुपये का मिलेगा।

मोदी सरकार ने अतिरिक्त 75 लाख उज्ज्वला कनेक्शन को भी मंजूरी दे दी है, जिससे पीएमयूवाई के तहत कुल लाभार्थियों की संख्या 10.35 करोड़ हो जाएगी।

पीएम उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के लाभार्थियों को मार्च 2023 में प्रदान की गई 200 रुपये की सब्सिडी के अलावा यह 200 रुपये की राहत मिलेगी। इस प्रकार, लगभग 10 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों को 700 रुपये में सिलेंडर मिलेगा।

Related Posts