वैभव अंडर-19 विश्व कप में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह बस ऑस्ट्रेलिया के विल मलाजचुक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए, जिन्होंने इसी विश्व कप में 51 गेंद पर शतक जड़ा था…
नईदिल्ली (ए)। अंडर-19 वनडे विश्व कप का फाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच जारी है। भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, जब भारत को चौथे ओवर में एरॉन जॉर्ज (9) के रूप में झटका लगा, तो ऐसा लगा कि म्हात्रे का फैसला गलत है, लेकिन इसके बाद हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे का कहर बरपा। दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और चौके-छक्कों की बरसात कर दी। इसी कड़ी में 14 साल के वैभव ने 55 गेंदों में शतक पूरा किया और अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस मामले में चार साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। वैभव सूर्यवंशी 80 गेंद में 175 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 15 छक्के लगाए। उन्हें लम्सडेन ने रियू के हाथों कैच कराया।
वैभव ने 15वें ओवर में स्पिनर फरहान अहमद की शुरुआती दो गेंदों पर दो छक्के लगाए। इस तरह मैच में उन्होंने पांच छक्के पूरे किए। वहीं, टूर्नामेंट में यह उनका 20वां छक्का रहा। इन दो छक्कों के साथ ही वैभव अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने 2022 अंडर-19 विश्व कप में डेवाल्ड ब्रेविस द्वारा लगाए गए कुल 18 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा। वैभव ने इसके बाद 17वें ओवर में भी फरहान अहमद की लगातार चार गेंदों पर चार बाउंड्रीज लगाईं। इनमें तीन छक्के और एक चौका शामिल है।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड
| खिलाड़ी | छक्के | साल |
|---|---|---|
| वैभव सूर्यवंशी | 30 | 2026 |
| डेवाल्ड ब्रेविस | 18 | 2022 |
| फिन एलन | 18 | 2016 और 2018 |
| जैक बर्नहम | 15 | 2016 |
| माइकल हिल | 14 | 2008 |
| निकोलस पूरन | 14 | 2014 |
अंडर-19 वर्ल्ड कप के किसी एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के
| खिलाड़ी | छक्के | साल |
|---|---|---|
| वैभव सूर्यवंशी | 30 | 2026 |
| डेवाल्ड ब्रेविस | 18 | 2022 |
| जैक बर्नहैम | 15 | 2026 |
| माइकल हिल | 14 | 2008 |
| निकोलस पूरन | 14 | 2014 |
अंडर-19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
| खिलाड़ी | टीम | छक्के | विपक्ष | स्थान | वर्ष |
|---|---|---|---|---|---|
| वैभव सूर्यवंशी | भारत | 15* | इंग्लैंड | हरारे | 2026 |
| माइकल हिल | ऑस्ट्रेलिया | 12 | नामीबिया | पेनांग | 2008 |
| क्रेग सिमंस | ऑस्ट्रेलिया | 11 | केन्या | डुनेडिन | 2002 |
वैभव सूर्यवंशी अब अंडर-19 विश्व कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने इस मामले में 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल ने 2008 में नामीबिया के खिलाफ पेनांग में अपनी पारी में 12 छक्के लगाए थे। इतना ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी अब यूथ वनडे क्रिकेट (ज्ञात रिकॉर्ड्स में) की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने दिसंबर में आईसीसीए दुबई में यूएई अंडर-19 के खिलाफ लगाए गए अपने ही 14 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ा।
अंडर-19 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन
| खिलाड़ी | टीम | पारी | रन | औसत | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|---|
| वैभव सूर्यवंशी | भारत | 7 | 439 | 62.71 | 1 | 3 |
| फैसल शिनोजादा | अफगानिस्तान | 6 | 435 | 87.00 | 2 | 2 |
| बी.ए. मायेस | इंग्लैंड | 6 | 399 | 79.80 | 1 | 2 |
| वी. चामुदिथा | श्रीलंका | 5 | 310 | 62.00 | 2 | 0 |
| थॉमस रियू | इंग्लैंड | 6 | 299 | 74.75 | 1 | 2 |
















