भिलाई। नगर निगम भिलाई के जोन क्रमांक 4 के समस्त सफाई कामगारों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को लेकर निर्मल सिंह ने जोन क्रमांक 4 के आयुक्त अमिताभ शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि अभी की वर्तमान स्थिति परिस्थिति में कोरोना संक्रमण को लेकर बहुत ज्यादा भयानक स्थिति बनी हुई है और आम जनता के मन में एक भय बना हुआ है। इसी परिस्थितियों में हमारे सफाईकर्मी हमारे भाई -बहन भी प्रत्येक घर की गंदगी दूर करने का काम कर रहे हैं और आम जनमानस की सेवा करने में भरपूर प्रयास कर रहे हैं। वर्तमान में देखा जा रहा है कि समस्त सफाई कर्मचारियों के पास ना ही मस्त है और ना ही उनके पास हाथों के लिए ग्लब्स उपलब्ध है और ना ही उनके पैरों की सुरक्षा के लिए जूते हैं और ना ही उनके पास स्वयं को सुरक्षित रखने हेतु सैनिटाइजर की कोई व्यवस्था है। प्रत्येक घरों से कूड़ा कचरा उनके द्वारा निकासी खुले हाथों से की जा रही है,जिससे उन्हें संक्रमण होने का पूर्ण रूप से खतरा बना हुआ है। इस प्रकार की कार्यविधि से संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ेगा एवं इससे आम जनमानस को भी खतरा बना हुआ है, इसलिए सभी सफाई कर्मचारियों को मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजर एवं जूते प्रदान कर उनके सुरक्षा एवं आम जनता की सुरक्षा में सहयोग प्रदान करने की कृपा करें।














