BREAKING

Uncategorised

सनसनीखेज दिल दहला देने वाली लूट कांड का हुआ पर्दाफाश खुलासा, पूर्व नौकर निकला आरोपी, डीजीपी और आईजी ने की ईनाम की घोषणा

बिलासपुर। पीड़िता को घर में बांधकर लूट करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की। प्रकरण में फॉरेंसिक भौतिक तकनीकी सहित सभी पहलुओं का सूक्ष्मता से अध्ययन करने पर सफलता मिली। पीडीआर के 10,000 से अधिक नंबरों का एवं 50 से अधिक मोबाइल नंबरों का सीडीआर एनालिसिस करने के बाद सफलता मिली है। प्रकरण में पूर्व नौकर ही मास्टरमाइंड निकला। पूर्व नौकर ने पूर्व शातिर चोर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। बिलासपुर शहर के बीच में हुई इस घटना पर पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। 10 दिनों की अथक मेहनत के बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी है। आठ अलग-अलग टीमें गठित कर जानकारी की ताशतीफ जा रही थी। पुलिस की संयुक्त कार्यवाही ने दिलाई सफलता, लूटे गए सोने के जेवर वजनी करीब 18 तोला चांदी के जेवर 57 तोला एवं दैनिक उपयोग के सामग्री कुल कीमती करीबन 10,000,00/- ₹ बरामद किया गया। टीम की प्रशंसा करते हुए डीजीपी के द्वारा ₹50,000/- एवं आईजी के द्वारा ₹20,000/- नगद ईनाम देने की घोषणा की गई।

Related Posts