BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सड़क सुरक्षा सप्ताह का चौथा दिन: यमराज द्वारा यम लोक जाने का रास्ता दिखाते हुए यातायात नियमो का पालन करने हेतु दी गई समझाईश

 

भिलाई। सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन यातायात जोन भिलाई 03 क्षेत्र में वाहन चालको के सुरक्षित परिवहन को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे कुल-211 वाहन चालको का परीक्षण किया गया। जिसमें 23 चालक को बीपी एवं 32 चालको को शुगर के पाये गये।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्राम उमरपोटी में आयोजित मंडई मेला कार्यक्रम में अंजोर रथ एवं नुक्कड नाटक के माध्यम से ग्रामीणो को यातायात नियमों के पालन ना करने से होने वाले गंभीर परिणाम से अवगत कराया गया एवं यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की गई इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में ई-रिक्शा में लगे स्पीकर, बैनर पोस्टर एवं पाम्पलेट वितरण कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

यातायात जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नेहरू नगर एवं सुपेला चौक में यमराज की वेश भूषा में ऐसे वाहन चालक जो यातयात नियम जैसे बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट एवं तीन सवारी वाहन चालन करने पाये गये उनको यम लोक जाने का रास्ता बताया गया तथा सुरक्षित परिवहन हेतु वाहन चालन के समय यातायात नियम पालन करने हेतु समझाईस दी गई। इस कडी में यातायात कार्यालय नेहरू नगर भिलाई में लगे प्रदर्शनी स्थल पर एनसीसी कैडेटर्स एवं सरस्वती विहार स्कूल कैलाश नगर भिलाई के कुल-161 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षको को प्रशिक्षण दिया गया एवं भविष्य में सदैव यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाया गया।

इसी प्रकार परिवहन विभाग द्वारा पात्र आम नागरिको का लायसेंस बनाया जा रहा है। चौक चौराहों में दुर्ग भिलाई यातायात पुलिस द्वारा कुल-1800 वाहन चालको को यातायात निमयों एवं वाहन चालन के संबंध में जानकारी दी जाकर पाम्पलेट वितरण किया गया।

Related Posts