दुर्ग। सड़क सुरक्षा माह के 10वे दिन दिनांक 24.01.24 को दुर्ग आरटीओ द्वारा यातायात जागरूकता एवं लर्निंग लाइसेंस बनाने हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क़रीब 40 लोगो का लाइसेंस बनाया गया।
कार्यक्रम में परिवहन निरीक्षक विष्णु ठाकुर के द्वारा महाविद्यालय के छात्र छात्राओ को यातायात नियमों संकेतों दुर्घटना के कारण परिणाम दुर्घटना के परिणाम रोकने के उपायो रोड मार्किंग ज़ेबरा क्रासिंग ट्रैफिक सिग्नल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
महाविद्यालय के प्राध्यापिका छात्र छात्राओ द्वारा यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया गया कार्यक्रम में प्राचार्य श्री बग्गा तथा प्राध्यापक प्राध्यापिका आरटीओ के स्टाफ श्री मरकाम उपस्थित रहें।














