BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा को लेकर एसएसपी रामकृष्ण साहू की आम जनता से अपील

बेमेतरा। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए बेमेतरा पुलिस लगातार सतत प्रयास कर रही है आपको बता दें कि वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान मौत और घायलों की संख्या में कमी आई हैं।

वर्ष 2024 में 239 मौतें हुई एवं 404 घायल हुए, इसी प्रकार वर्ष 2025 में 214 मौतें हुई और 376 घायल हुये है।

बेमेतरा जिले के सभी थाना/चौकी व यातायात पुलिस टीम द्वारा एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर पुरे जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से लगातार प्रयास कर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चौक-चौराहों, स्कूल, कॉलेज, हाट /बाजारों में चौपाल लगाकर यातायात नियमों के संबंध में बैनर पोस्टर के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर आमजन एवं छात्र – छात्रों को जागरूक किया गया। इसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है कि वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में मौत एवं घायलों की संख्या में कमी आई है।

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने बेमेतरा पुलिस की पहल- सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा को लेकर एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू की आम जनता से अपील-

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने बेमेतरा पुलिस की पहल- सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, बेमेतरा पुलिस ने पिछले वर्ष लगातार प्रयास करते हुए सड़क दुर्घटनाओं के दौरान हुए मौते एवं घायलों की संख्या को नियंत्रित करने की कोशिश की हैं और लगातार प्रयासें की वजह से कमियां आई हैं।

• ट्रैक्टर, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाएं।

• किसी भी शराबी व्यक्ति से वाहन न चलाएं।

• दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगावें।

• चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगावें।

• ट्रैक्टर पिकअप, मालवाहक वाहनों से बड़ी दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है इसलिए सवारी भरकर वाहन न चलाएं।

• तेज गति से वहना न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें।

• निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना न केवल कानून का पालन है बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।

यह मूल बातें सड़क दुर्घटनाओं को कम कर सकती है और आपको सुरक्षित बना सकती है। बेमेतरा पुलिस को आप सहयोग करें। एक सुरक्षित वातावरण तैयार होगा। सुरक्षित सड़क तैयार होगा और जनता की सुरक्षा निहित होगी।

Related Posts