BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सड़क में गड्ढों के कारण हो रही दुर्घटना के लिए नगर प्रशासन जिम्मेदार- ब्रजेश बिचपुरिया

भिलाई। सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण सड़क के गड्ढों को बताते हुए भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने आज कमिश्नर से टेलिफोनिक चर्चा किये। ब्रजेश ने नगर निगम कमिश्नर कहां की रोड में गड्ढा है या गड्ढे में रोड यह समझ से परे है मै नेहरू नगर गुरुद्वारे के सामने बनी सड़क पर वाहन रोककर बात कर रहा हूं।

इस सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे है जिसके कारण दुर्घटना हो रही है जिसके जिम्मेदार नगर प्रशासन है नगर प्रशासन आंख बंद करके रखी है यह अच्छी बात नहीं। गड्ढों में पानी भरा हुआ है जिससे वाहन चालकों को समझ नहीं आ रहा है।

इस रोड की मरम्मत जल्द से जल्द कराएं अन्यथा भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई नगर निगम में इस विषय को लेकर उग्र आंदोलन करें। जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने पहले भी शंखनाद यात्रा के माध्यम से जनता के बीच की छोटी छोटी समस्याओं को लेकर निगम प्रशासन को अवगत कराया था।

Related Posts