BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

सड़क पर नो पार्किंग में वाहन खड़ी कर यातायात बाधित करने वाले 200 से अधिक वाहन चालकों पर यातायात पुलिस ने की कार्यवाही

रायपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के निर्देशन पर राजधानी रायपुर में कोरोनावायरस की रोकथाम हेतु जारी गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु रायपुर पुलिस एवं नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा संयुक्त रुप से लगातार तीसरे दिन भी शहर के प्रमुख 8 चौंक चौराहों पर सरप्राइज चेकिंग पाइंट लगाकर चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें बिना मास्क लगाए वाहन चलाने वाले 700 से अधिक वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।
लॉकडाउन खुलने के बाद रायपुर शहर में वाहनों के आवागमन के साथ-साथ आम रोड पर नो पार्किंग में वाहन खड़ी कर यातायात को बाधित करने वाले वाहन चालकों पर 8 क्रेन पेट्रोलिंग टीम तैयार कर यातायात पुलिस रायपुर द्वारा 200 से अधिक वाहन चालकों पर नो पार्किंग की कार्यवाही की गई।
अपील:- रायपुर पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय मास्क जरूर लगाएं एवं अपना वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

Related Posts