BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

सड़क दुर्घटना के दौरान कार में शार्टसर्किट से लगी भीषण आग: 4 की मौत, 2 घायल

कांकेर। दिनांक 18 -19 जुलाई के दरमियानी रात्रि के करीब 01.15 बजे एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिज़ायर कार क्रमांक CG04 PJ 7460 आतुरगांव में निर्माणाधीन पुल के समीप स्तिथ पुराने पुल के किनारे कांक्रीट से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के दौरान कार में स्पार्किंग व शार्टसर्किट से कार में भीषण आग लग गया।

कार में 6 व्यक्ति सवार थे जिसमें से दो व्यक्ति ही बाहर निकाल पाए और बाक़ी चार व्यक्ति बाहर ना निकल पाने से कार के अंदर ही जलकर मृत गये। कांकेर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर नीचे नदी के पानी एवं फायर ब्रिगेड की मदद से आगकाबू पाया गया।

दोनों घायलों को सामान्य चोटें आयी है जिन्हे तत्काल जिला अस्पताल कांकेर में भर्ती कराया गया है, जो इलाजरत हैं।

मृत व्यक्तियों के नाम निम्नानुसार है-
1. युवराज सोरी पिता दानवीर सोरी, उम्र 24 वर्ष साकिन -बाड़ाटोला,चौकी हल्बा, जिला कांकेर।
2. हेमंत शोरी पिता नरेश श्री उम्र 20 वर्ष, निवासी – सिंघनपुर, थाना केशकाल।
3. सूरज उइके पिता मायाराम उईके उम्र 19 वर्ष, निवासी- डुंडेरापाल थाना केशकाल।
4. दीपक मरावी पिता असाढ़ू राम मरावी,उम्र 19 साल निवासी- डुंडेरापाल थाना केशकाल, जिला -कोंडागांव।

घायल-
1. प्रीतम नेताम पिता किशन नेताम उम्र 21 साल।
2. पृथ्वीराज सलाम पिता मेघराज सलाम, उम्र 19 साल दोनों निवासी – ग्राम डुंडेरापाल, थाना केशकाल, जिला कोंडागांव.
घटना के संबंध में मृतक के परिजन को सूचित किया गया।

मृतक के परिजन उपस्थित होने पर थाना कांकेर में मर्ग पंजीबद्ध कर का शव पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Posts