BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पूर्व घटनाओ का अध्ययन एवं सुधार हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन

खैरागढ़। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी खैरागढ़ लालचंद मोहले , अनुविभागीय अधिकारी गण्डई प्रशांत खाण्डे एवं प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक प्रतिभा लहरे के कुशल मार्गदर्शन पर जिला केसीजी0 साइबर सेल/सीसीटीएनएस/ थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी/कर्मचारी की उपस्थिति में दिनांक 15.05.2023 दिन सोमवार को एक दिवसीय कार्याशाला, पुलिस अधीक्षक कार्यालय खैरागढ़ में केसीजी पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा यातायात संबंधी दुर्घटनाओं में कमी लाने के उदेश्य से डाटा विशलेषण पर जोर दिया गया व IRAD एवं रोड सेफ्टी ऐप के माध्यम से यह भी बताया गया कि किस तरह से यातायात संबंधी नियमों का पालन कर दुर्घटना में कमी लाई जा सकती है।

चौक-चौराहो पर वाहन नियंत्रित करने व यातायात संबंधी नियम संबंधी विस्तृत जानकारी दी की गई। इस संबंध में अरूण सोनी, जिला मैनेजर IRAD, द्वारा सड़क दुर्घटना में IRAD के उपयोगी संबंधी जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया गया।

नोडल अधिकारी साइबर नेहा पांडेय साइबर अपराधों में के बारे में आ विस्तृत जानकारी देते हुये, साइबर अपराधों में कमी लाने एवं वर्तमान में हो रहे साइबर ठगी जैसे – ईनाम/लोन दिलाने/टॉवर लगाने आदि के नाम पर फ्रॉड, लिंक भेजकर , ओटीपी के माध्यम से, डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड बंद कराने का झांसा देकर एवं बैंक अधिकारी बनकर फ्राड करने संबंधी जानकारी दी गई और इन अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु किये जा रहे प्रयास सहित साइबर जागरूकता के बारे में भी बताया गया।

साइबर पीड़ित के द्वारा किस तरह से साइबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर कॉल करने या नजदीकी थाना में साइबर क्राईम पोर्टल के माध्यम से एक नॉलेजमेन्ट नम्बर प्राप्त करने एवं होल्ड की गई राशि को वापस कराने हेतु साइबर पीड़ित को माननीय न्यायालय में आवेदन करने व आदेशानुसार समस्त फार्म को भराने से लेकर वापसी कराने की विस्तृत जानकारी दी गई।

NCCRP पोर्टल का मिल रहा है लाभ :- बढ़ते हुए साइबर अपराधों पर कार्यवाही एवम रकम वापस कराने नागरिकों की सुविधा हेतु सरकार द्वारा छब्ब्त्च् पोर्टल बनाया गया है , जिसमें सभी बैंक, पेमेंट वॉलेट, थाना, सायबर सेल एवं अन्य एजेंसियां जुड़ी हुई है । जिन्हें सायबर ठगी की सूचना मिलते ही ठगों द्वारा ट्रांसफर किए गए रकम को खाते में ही ब्लॉक कर रकम वापसी की प्रक्रिया शुरू हो जाती है ।

पोर्टल पर लॉगिन कर या 1930 टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं शिकायत :- NCCRP पोर्टल में उपलब्ध ईमेल एड्रेस www.cybercrime.gov.in पर पीड़ित सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं या 1930 टोल फ्री नंबर पर कर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

रिस्पांस टाइम होता है महत्वपूर्ण:- सायबर ठगी के मामले में रिस्पांस टाइम का बहुत ज्यादा महत्व है , जिस तरह दुर्घटना के मामलों में घायल के जल्दी अस्पताल पहुंचने पर जीवन की संभावना बढ़ जाती है, उसी प्रकार सायबर ठगी के मामले में जितनी जल्दी पोर्टल में रिपोर्ट अपलोड किया जाएगा, रकम को ब्लॉक कर वापस कराने में सफलता मिलेगी।

सायबर ठगी होने पर पीड़ित नजदीकी थाना जाकर या स्वयं www.cybercrime.gov.in पोर्टल में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Related Posts