उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा स्कूली बच्चों केा यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की गई…बच्चो से कहा गया की वे अपने परिजन को बिना हेलमेट, शराब पीकर वाहन ना चलाने तथा दो पहिया वाहन मे तीन सवारी ना चलने हेतु बतायें…
दुर्ग। सडक सुरक्षा माह के 23 वें दिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देश एवं सतीश ठाकुर, संदानंद विध्यराज उप पुलिस अधीक्षक, यातायात के नेतृत्व मे चलाये जा रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत सोमवार को शासकीय स्कूल रसमडा के छात्र छात्राओें को यातायात नियमो की जानकारी प्रदान की गई
उप पुलिस अधीक्षक द्वारा नाबालिक को वाहन चलाने न दे, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने, बिना लायसेस वाहन न चलाने तथा सडक दुर्घटना के प्रमुख कारण शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली सडक दुर्घटना से अवगत कराते हुए बच्चो से अपील की गई की अपने घर में किसी को भी नशे की हालत में वाहन चलाने न दे इसी प्रकार हेलमेट की उपयोगिता बताते हुए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने हेतु अपील की गई।
उप पुलिस अधीक्षक एवं बाफना टोल प्लाजा प्रबंधक द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं कों स्कूल बैग एवं कम्पास बॉक्स वितरण किया गया साथ ही स्कूल परिसर मे वृक्षारोपन पश्चात् बच्चो द्वारा हाथो मे यातायात नियमो के तक्की लेकर पैदल मार्च निकाला गया।
आज के इस कार्यक्रम में बाफना टोल प्लाजा प्रबंधक व स्टाफ, सउनि बोधन साहू एवं यातायात के कर्मचारी तथा स्कूल के शिक्षकगण के कर्मचारी उपस्थित रहें।
















