BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

संसद भवन में दिखाई जाएगी Gadar 2, सदस्यों के लिए रखी गई तीन दिनों की स्पेशल स्क्रीनिंग

सनी देओल की गदर 2 सिनेमाघरों में तहलता मचा रही है. वहीं आज से तीन दिनों के लिए अनिल शर्मा निर्देशित इस फिल्म की संसद के नए भवन में सदस्यों के लिए स्क्रीनिंग रखी जाएगी…

नईदिल्ली (ए)। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म  ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. ये फिल्म पठान के बाद साल 2023 की हिंदी सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म भी बन चुकी है. ‘गदर 2 साल 2001 में आई फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ की सीक्वल है. अपने पहले पार्ट की तरह इस फिल्म को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया है. और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है। जहां फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, वहीं अब खबरें आ रही हैं कि अनिल शर्मा निर्देशित इस फिल्म की आज 25 अगस्त से तीन दिनों के लिए संसद के नए भवन में स्क्रीनिंग की जाएगी।

नए संसद भवन में आज से तीन दिन तक ‘गदर 2’ की होगी स्क्रीनिंग अपनी रिलीज़ के दो हफ्ते के भीतर ही 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली फिल्म ‘गदर 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग नये संसद भवन में संसद सदस्यों के लिए की जाएगी. ये स्क्रीनिंग आज से शुरू होगी और अगले तीन दिनों तक जारी रहेगी. फिल्म की निर्माता कंपनी ज़ी स्टूडियोज़ ने इस खबर की पुष्टि तो की है, मगर इससे अलावा फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं दी है. बता दें कि आज, कल और परसों सुबह 11 बजे से स्क्रीनिंग रखी जाएगी. इस दौरान फिल्म‌ की कास्ट में से नए संसद भवन में तीनों दि‌न तक कोई भी मौजूद नहीं होगा।

 नए संसद भवन में ‘गदर 2’ की स्क्रीनिंग पर क्या बोले डायरेक्टर अनिल शर्मा वहीं ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक संसद भवन में गदर 2 की स्क्रीनिंग को लेकर फिल्म मेकर अनिल शर्मा ने कहा, “हमें फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए संसद से एक मेल मिला है. मैं वास्तव में सम्मानित और प्रिविलेज्ड महसूस कर रहा हूं.” यह पूछे जाने पर कि क्या वह तीन दिनों तक चलने वाले शो में शामिल होंगे, शर्मा ने कहा, “मेरे लिए दिल्ली जाना मुश्किल होगा लेकिन मैं कल यात्रा कर सकता हूं. मुझे बताया गया है कि उपराष्ट्रपति के भी फिल्म देखने की संभावना है।”

सनी ने ‘गदर 2’ के 400 करोड पार करने पर फैंस का किया थैंक्यू 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. बॉक्स ऑफिस फिल्म के नए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर रिएक्शन देते हुए, सनी देओल ने एक वीडियो शेयर किया और फिल्म को मिल रहे प्यार के लिए अपने फैंस का शुक्रिया भी किया।

सनी देओल की फिल्म गदर 2 को रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो गए हैं. दो हफ्तों में फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अभी भी गदर 2 फैंस के दिलों में बसी हुई है गदर 2 ने चौदहवे दिन 8.40 करोड़ का कलेक्शन किया था. ये कलेक्शन पंद्रहवे दिन और गिर गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक गदर 2 ने 15वें दिन 6 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 425.10 करोड़ हो गया है।

Related Posts