BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

संसद का विशेष पांच दिवसीय सत्र बुलाया गया: 10 बिल हो सकते हैं पेश, नए संसद भवन में हो सकता है सत्र

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि संसद का एक विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक 5 बैठकों के साथ बुलाया जा रहा है…

नईदिल्ली (ए)। सरकार ने चौंकाने वाले फैसले के तहत संसद का विशेष सत्र बुलाया है. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार (31 अगस्त) को एक्स पर पोस्ट कर बताया कि संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलेगा. इसमें 5 बैठकें होंगी।

स्पेशल सत्र नई संसद में होगा. सूत्रों के मुताबिक, इस सत्र में 10 से ज्यादा महत्वपूर्ण बिल पेश किए जाएंगे. बिल की वजह से स्पेशल सेशन बुलाया जा रहा है. प्रह्लाद जोशी ने लिखा कि अमृत काल के बीच संसद में सार्थक चर्चा और बहस का इंतजार कर रहा हूं।

मानसून सत्र में हुआ था जोरदार हंगामा बता दें कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चला था. इस दौरान मणिपुर हिंसा को लेकर दोनों ही सदनों में जमकर हंगामा हुआ था. विपक्षी दलों ने मणिपुर के मुद्दे पर सदन में चर्चा और पीएम मोदी के बयान की मांग करते हुए जोरदार हंगामा किया था।

विपक्ष लाया था अविश्वास प्रस्ताव मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन इंडिया केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लेकर आया था. इसपर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोला था।

 

राहुल गांधी ने लिया था हिस्सा सदस्यता बहाल होने के बाद मानसून सत्र में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी हिस्सा लिया था. उन्होंने अपने भाषण में मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र पर तीखा प्रहार किया था. पीएम मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के आखिरी दिन सदन में जवाब दिया था. ये अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से गिर गया था।

ये बिल हैं अहम स्पेशल सेशन बुलाने पर चर्चाओं का बाजार गर्म है. यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और महिला आरक्षण से जुड़ा बिल अहम माना जा रहा है. इन सबके बीच अनुच्छेद 370 पर सुनवाई चल रही है।

जम्मू-कश्मीर में चुनाव के लिए तैयार है सरकार सुप्रीम कोर्ट ने पूछा है कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा कब मिलेगा. इसपर केंद्र सरकार ने आज कहा है कि इसपर फैसला होगा. साथ ही जम्मू-कश्मीर में चुनाव को लेकर कहा है कि हम चुनाव के लिए तैयार हैं।

विपक्षी नेताओं ने जताई ये आशंका ऐसे समय में संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है जब पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन समेत कई विपक्षी नेता समय से पहले लोकसभा चुनाव होने की आशंका जता चुके हैं।

Related Posts