BREAKING

Uncategorised

संसदीय सचिव और एसएसपी ने नशा के विरुद्ध अभियान “संभव है” का किया शुभारंभ


रायपुर। राजधानी पुलिस का नशा के विरुद्ध कार्यवाही जारी है, इसी तारतम्य मे लोगों को जागरुक करने एवम कार्यवाही मे जनता से सहयोग लेने हेतु नशा के खिलाफ रायपुर पुलिस का प्रयास “संभव है…….” अभियान का शुभारंभ संसदीय सचिव विकास उपाध्याय एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव की उपस्थिति में किया गया। रायपुर पुलिस द्वारा नशे का अंत करने के विरूद्ध विशेष अभियान का शुभारंभ दिनांक 23.11.20 को थाना सरस्वती नगर क्षेत्र में स्थित कुकुरबेड़ा मोहल्ला के सामुदायिक भवन से किया। अभियान के तहत मोहल्ले के विभिन्न प्रकार के दुर्गा समिति, गणेश समिति, समाज के नागरिक, खेल संगठन एवं मोहल्ला समिति के लोग जो पुलिस मित्र के रूप में कार्य करने के इच्छुक है ऐसे लोगों को पुलिस मित्र बनाया जा रहा है।

जिसमें लोगो ने पुलिस मित्र के रूप में कार्य करने की सहमति दी है। जिले के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के मोबाइल नम्बरों की सूची प्रदाय की जा रही हैं जिससे नशे का सामान बिक्री करने वालों की जानकारी आम जनता द्वारा आसानी से पुलिस को दिया जा सके तथा संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही की जा सके। महिलाओं द्वारा भी इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए उन्होंने ने भी पुलिस मित्र के रूप में कार्य करने की सहमति जताई है। नशा मुक्ति के संबंध में आम जनता द्वारा शपथ भी लिया जा रहा है। रायपुर पुलिस का मुख्य उद्देश्य है नशा मुक्त रायपुर।

Related Posts