पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि धोरडो चमकता रहे और दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता रहे। उन्होंने कहा कि मैं 2009 और 2015 में धोरडो की अपनी यात्राओं की कुछ यादें साझा कर रहा हूं…
नईदिल्ली (ए)। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) ने गुजरात में कच्छ जिले के धोरडो गांव को 54 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों की सूची में शामिल किया है। इस उपलब्धि की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि धोरडो को उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मनाया जाता देखकर बेहद रोमांचित हूं। यह सम्मान न केवल भारतीय पर्यटन की क्षमता को दर्शाता है, बल्कि विशेष रूप से कच्छ के लोगों के समर्पण को भी दर्शाता है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि धोरडो चमकता रहे और दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता रहे। उन्होंने कहा कि मैं 2009 और 2015 में धोरडो की अपनी यात्राओं की कुछ यादें साझा कर रहा हूं। मैं आप सभी को धोरडो की अपनी पिछली यात्राओं की यादें साझा करने के लिए भी आमंत्रित करता हूं। इससे अधिक लोगों को यहां आने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
Absolutely thrilled to see Dhordo in Kutch being celebrated for its rich cultural heritage and natural beauty. This honour not only showcases the potential of Indian tourism but also the dedication of the people of Kutch in particular.
May Dhordo continue to shine and attract… https://t.co/cWedaTk8LG pic.twitter.com/hfJQrVPg1x
— Narendra Modi (@narendramodi) October 20, 2023















