भिलाई। दिनांक 19.06.2022 को प्रार्थी शुभदीप सिंह पिता पपिंदर सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी कैम्प 01 सुभाष चौक, बी.एस.पी. स्कूल के सामने भिलाई जिला दुर्ग ने थाना छावनी में मौखिक रिपोर्ट दर्ज करायी कि टिम्पू , सोना , चिंकू एवं अन्य साथी सभी निवासी बिहारी मोहल्ला तालाब के पास भिलाई के द्वारा इसे और इसके साथी मृतक रंजीत सिंह को पुरानी रंजीश की वजह से गाली गलौच कर मारपीट करने लगे , विरोध करने पर सभी एक रॉय होकर बेस बल्ला , धारदार हथियार एवं हाथ मुक्का से प्राणघातक हमला किये। प्रार्थी जान बचाकर भागा किन्तु उसके साथी मृतक रंजीत सिंह की टिम्पू , सोना , चिंकू एवं अन्य साथीयों के द्वारा हत्या कर दी गयी कि रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 277/2022 , धारा 294 , 506 , 323 , 302 , 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
हत्या की उपरोक्त सनसनीखेज घटना को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ . अभिषेक पल्लव (भा.पु.से) के द्वारा हत्या के आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी करने के संबंध में निर्देश प्राप्त हुए। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रा.पु.से), नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) कौशलेन्द्र देव पटेल (रा.पु.से) के मार्गदर्शन में एवं एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा तथा थाना प्रभारी छावनी निरीक्षक विशाल सोन के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
टीम के द्वारा हत्या के घटना में संलिप्त 06 आरोपी सोना उर्फ जोश अब्राहम, अमन उर्फ टिम्पू, बिसेलाल उर्फ छोटू , भूपेन्द्र साहू, पिन्टू सिंह एवं निखिल साहू को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है प्रकरण के मुख्य आरोपी लोकेश पाण्डेय एवं निखिल एंजल उर्फ चीकू घटना के बाद से फरार चल रहे थे जो कि लगातार अपने छिपने के स्थान को परिवर्तीत कर गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहे थे, पुलिस पार्टी के द्वारा लगातार आरोपियों का पीछा किया जा रहा था जो कि घटना का मुख्य आरोपी लोकेश पाण्डेय लगातार छ.ग, उड़िसा व आंध्रप्रदेश के जगदलपुर, कोरापुट, विशाखापट्नम, विजय नगरम् होते हुये दुर्ग – भिलाई में छिपने का प्रयास कर रहा था जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।
घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना दिनांक को अपने साथियों सोना उर्फ जोश अब्राहम, अमन उर्फ टिम्पू , बिसेलाल उर्फ छोटू , भूपेन्द्र साहू, पिन्टू सिंह एवं निखिल साहू के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, आरोपी लोकेश पाण्डेय के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की फॉर्चूनर कार क्रमांक सीजी 07 सीई 0017 को बरामद कर जप्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही थाना छावनी से की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना छावनी से सउनि अजय सिंह व एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से सउनि शमित मिश्रा , प्र.आर. चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक रिंकू सोनी, रमेश पाण्डेय , अमित दूबे, अरविंद मिश्रा , विक्रान्त कुमार, सत्येंद्र मंढरीया , एवन बंछोर, अनिल सिंह , राकेश अन्ना , डी. प्रकाश की उल्लेखनीय भूमिका रही। नाम आरोपी 01. लोकेश पाण्डेय पिता कमलाकर पाण्डेय उम्र 36 वर्ष सा . लोकभारती स्कुल के पास रामनगर सुपेला।















