भिलाई। श्री श्याम जन्मोत्सव पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी भिलाई में शनिवार 5 नवंबर को बाबा श्याम का दरबार सजेगा। इस दिन शाम 7 बजे अखंड ज्योति प्रज्वलित कर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले आज शुक्रवार को सुबह सवा 6 बजे आयोजन स्थल से श्याम मंदिर कादंबरी नगर दुर्ग तक भव्य निशान यात्रा निकाला गया। इस आयोजन में करीब ढाई सौ लोगों के शामिल हुए। यह यात्रा हनुमान मंदिर प्रांगण हाउसिंग बोर्ड से निकलकर वैशाली नगर, अवंती बाई
चौक होते हुए सूर्या मॉल रोड से चिखली होते हुए दुर्ग शहर
पहुंचने के बाद श्याम मंदिर कादंबरी नगर में संपन्न हुई। निशान यात्रा में शामिल सभी लोगों के दुर्ग से वापसी के लिए वाहन की व्यवस्था समिति द्वारा की गई। श्याम मित्र मंडल हाउसिंग बोर्ड भिलाई के सदस्य दिनेश लोहिया व दीपक अग्रवाल ने इस संबंध में गुरुवार को पत्रकार वार्ता ली थी।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी दुर्गा मंच में प्रथम श्याम जन्मोत्सव के अवसर पर 5 नवंबर को शाम 7 बजे से श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जयपुर के धमाल किंग चेतन्य दाधिच, तिजारा के गौरव दत्त और टाटा नगर के अनुभव अग्रवाल बाबा श्याम पर आधारित भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस दौरान मथुरा से आ रही पार्टी के द्वारा इत्र वर्षा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि आज 4 नवंबर को बाबा श्याम का जन्मदिन है। इस दिन सुबह सवा 6 बजे भव्य निशान यात्रा कनडोवी, आदि उपस्थित थे। 5 नवंबर को अखंड ज्योति के साथ भजन संध्या शुरू होगी। उन्होंने बताया कि 5 नवंबर को आयोजित
संकीर्तन में जितने भी लोग आएंगे, उन्हें एक कूपन दिया जाएगा फिर लकी ड्रा के माध्यम से 5 भाग्यशाली प्रेमियों को समिति के खर्च पर खाटू श्यामजी जाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन पार्किंग की व्यवस्था
नजदीक के शासकीय स्कूल मैदान में रहेंगी।














