
भिलाई। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार के अनुमति पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने मानवेन्द्र सिंह उर्फ मंगल सिंह को भिलाई शहर के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मानवेन्द्र सिंह को नियुक्त पत्र दी गई। यह नियुक्ति एक साल के लिए की गई। इस नियुक्ति पर करणी सेना के पदाधिकारियों और मानवेन्द्र सिंह के मित्र व शुभ चिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया।
















