BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

श्री दिगम्बर जैन नवयुवक मंडल दुर्ग का चुनाव सम्पन्न, अमोल जैन अध्यक्ष और ऋषभ जैन बने मंत्री

दुर्ग। श्री दिगम्बर जैन नवयुवक मंडल का चुनाव आज दिनांक 28/06/2021 को स्थान दिगम्बअर जैन खण्डेलवाल भवन दुर्ग में चुनाव पर्यवेक्षक महावीर गंगवाल एवं मंत्री संदीप लुहाडिया के व्दारा सम्पन्न कराया गया।

चुनाव में नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष के रूप में अमोल जैन अपने निकटतम प्रतिद्धंदी को हराकर कर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। तत्पश्चातत अन्य पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिसमें मंत्री–ऋषभ जैन, उपमंत्री–यश बाकलीवाल, उपाध्यक्ष – नमन जैन, कोषाध्यंक्ष- अमन पांड्या थे।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देनेवालों में अयूर जैन, प्रणय जैन, संयम जैन, तनिश पाटनी, वंश सेठी, सौरभ सेठी, राहुल बाकलीवाल, मनीज्ञ जैन, सागर जैन,मयंक जैन एवं शुभम जैन सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

Related Posts