BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

श्री गुजराती समाज भिलाई द्वारा सर्वकल्याण नवरात्रि महोत्सव का आयोजन 26 सितंबर से सेक्टर 4 में

 

भिलाई। श्री गुजराती समाज के द्वारा सेक्टर 4 में स्थित प्रसिद्ध माँ वैष्णवी देवी मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि उत्सव को धूमधाम से दिनांक 26.09.22 से 04.10.22 तक मनाया जायेगा। माँ वैष्णवी देवी मंदिर में दिनाँक 26.09.22 दिन सोमवार को प्रातः 9:00 से 11:00 बजे तक माता रानी का पूजन, घट स्थापना तथा 11:30 बजे से अखंड ज्योत प्रज्वलन कर नवरात्रि पर्व का शुभारंभ किया जायेगा।

सोमवार दिनांक 03.10.22 को प्रातः 9:30 से 11:30 बजे देवी-देवताओं एवं वेदी पूजन, दोपहर 2:30 से 4:30 अष्टमी हवन, संध्या 4:30 से 5:00 बजे तक पूर्णाहुति तथा पूजन, आरती की जायेगी। इस दौरान 21 कुँवारी माता रानी के जैसा श्रृंगार करके उनकी पूजा करने के पश्चात् प्रसाद वितरण शाम 5:00 से 6:00 जायेगा।

अखंड ज्योत विर्सजन का पूजन बुधवार दिनांक 05.09.22 को प्रातः 8:00 बजे किया जायेगा। पारंपारिक वेषभूषा में प्रतिदिन गरबा रास का आयोजन रात्रि 9:00 से 12.00 बजे तक किया गया है। इस बार गैर गुजराती गरबा प्रेमी श्रद्धालुओं के लिये नवरात्रि पास की व्यवस्था की गई है। इस उत्सव को
मनाने हेतु श्री गुजराती समाज के द्वारा माता रानी के मंदिर एवं चाचर चौक को रंग बिरंगी फूलों एवं झालरों से सजाया गया है।

माता के दरबार में इस वर्ष भी 1000-1200 अखंड ज्योत प्रज्वलित करने की व्यवस्था समिति द्वारा की गई है। नौ दिनों तक चलने वाले महोत्सव में माता जी का दिन में दो बार नए वस्त्र एवं आभूषणों से श्रृंगार किया जाएगा। पत्रकारवार्ता में अध्यक्ष कौशिक भाई देव, नितिन पांड्या, राजू भट्ट, प्रकाश जोशी, वर्षा पांड्या, शीतल सरवैया, दिनेश पांड्या, ललित पांड्या सहित गुजराती समाज के लोग उपस्थित थे।

Related Posts