BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति भिलाई कल तालपुरी में मनायेगी जन्माष्टमी, समिति के छतीसगढ एवं भिलाई कमेटी का हुआ गठन, जगनीक यादव पुन: बने प्रदेश अध्यक्ष

भिलाई। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति भिलाई छतीसगढ की आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बैठक समस्त प्रबंधकारिणी समिति के उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया है कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव (छट्ठी) 5 सितम्बर को भिलाई के तालपुरी कालोनी बी ब्लाक के क्लब हाउस में मनाया जायेगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू गृहमंत्री छतीसगढ शासन अध्यक्षता भिलाई नगर विधानसभा के विधायक देवेन्द्र यादव विशेष अतिथि जवाहर वर्मा अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के आतिथ्य में संपन्न होगा। जन्मोत्सव कार्यक्रम में 4 बजे से ग्लोबल चौक भिलाई से कार्यक्रम स्थल तक अहीर नृत्य दल भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं के झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली जायेगी। रैली का शुभारंभ अखिल भारत वर्षीय युवा यादव महासभा के राष्ट्रीय सचिव धर्मेन्द्र यादव के द्वारा होगा।

6 बजे भगवान श्रीकृष्ण के महाआरती से कार्यक्रम प्रारंभ किया जायेगा। 6 बजे से 9बजे तक ईष्ट देव भगवान श्रीकृष्ण के सोलह कलाएँ का सजीव चित्रण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जायेगा। समिति के महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा रास गरबा एवं कार्यक्रम में मटका फोडकर कार्यक्रम का समापन किया जायेगा। पुरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति भिलाई छतीसगढ का पुनर्गठन किया गया है जो इस प्रकार है:

प्रदेश अध्यक्ष- जगनीक यादव
प्रदेश संयोजक-राजेन्द्र रजक
महिला प्रदेश अध्यक्ष- रजनी रजक
भिलाई जिला अध्यक्ष-सतीश यादव
भिलाई जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कीर्ति लता वर्मा
प्रदेश महामंत्री महिला सरिता साहू

महासचिव-सुबोधदेव
प्रदेश उपाध्यक्ष-ठाकुर राम यादव
कोषाध्यक्ष-जी आर यादव
प्रदेश सचिव-दिनेश पटेल सरिता परगनिहा ओ पी रजक
प्रदेश संगठन मंत्री गुलाब दास मानिकपुरी

प्रदेश मिडिया प्रभारी प्रेम साहू
उपाध्यक्ष-इन्द्रजीत यादव
महामंत्री कमलेश यादव
जिला सचिव-अमनदीप सोढी
महिला प्रकोष्ठ जिला भिलाई अध्यक्ष कीर्ति लता वर्मा
उपाध्यक्ष – शिखा साहू
महामंत्री- धनेश्वरी साहू
सचिव- निशा साहू
ज्योति रानी यादव
हेमा साहू सीमा साहू
जिला संगठन मंत्री सीमा साहू कार्यालय प्रभारी अमरदास मानिकपुरी – जिला संगठन मंत्री कृपा शंकर यादव पारस नाथ भूआर्य उमानाथ यादव बलीराम यादव है। इस कार्यक्रम में आप सभी सादर आमंत्रित है।

Related Posts