उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की…
अयोध्या (ए)। रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के मंच से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 वर्षों के सुदीर्घ अंतराल के बाद आए प्रभु श्री रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक और अत्यंत पावन अवसर पर आज पूरा भारत भाव-विभोर और भाव विह्वल है। श्री अवधपुरी में श्री रामलला का विराजना भारत में ‘रामराज्य’ की स्थापना की उद्घोषणा है। ‘सब नर करहिं परस्पर प्रीती। चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीती’ की परिकल्पना साकार हो उठी है।
सीएम योगी ने कहा कि हमें संतोष है कि मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने की सौगंध ली थी। अयोध्या को सोलर सिटी बनाया जा रहा है। रामकाज का साक्षी बनना सौभाग्य की बात है। सीएम योगी ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की स्थापना भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का आध्यात्मिक अनुष्ठान है, यह ‘राष्ट्र मंदिर’ है। निःसंदेह! श्री रामलला विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा राष्ट्रीय गौरव का ऐतिहासिक अवसर है।
सीएम योगी ने कहा कि भारत का हर मार्ग रामजन्मभूमि की ओर आ रहा है। सीएम योगी ने कहा कि मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने का संकल्प लिया था। बहुसंख्यक समाज ने लंबी लड़ाई लड़ी। राम मंदिर निर्माण के लिए वर्षों लड़ाई लड़ी। अयोध्या वर्षों तक उपेक्षा की शिकार रही।
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "Now the streets of Ayodhya won't echo with gunshots. There will be no curfew. Now there will be Deepotsav and Ramotsav here. Shri Ram's name 'Sankirtan' will echo in the streets because the establishment of Ram Lalla here is the… pic.twitter.com/Kigqt3UVVm
— ANI (@ANI) January 22, 2024
सीएम योगी ने रामलला भगवान की जय बोलने के साथ भारत माता की जय और जैजै सीतारम से भाषण की शुरुआत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “प्रभु राम लला के भव्य, दिव्य और नव्य धाम में विराजने की आप सभी को कोटि-कोटि बधाई। मन भावुक है। निश्चित रूप से आप सब भी ऐसा महसूस कर रहे होंगे, आज इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत का हर नगर, हर ग्राम अयोध्या धाम है। हर मन में राम नाम है। हर आंख हर्ष और संतोष के आंसू से भीगी है। हर जुबान राम नाम जप रही है। रोम-रोम में राम रमे हैं…ऐसा लगता है कि हम त्रेतायुग में आ गए हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath presents a replica of Ayodhya's Ram temple to PM Narendra Modi at the Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya.
#RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/oBJXl6Nv6u
— ANI (@ANI) January 22, 2024















