BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

श्रीलंका ने दूसरे वनडे में भारत को 32 रन से हराया, जैफरी वेंदेरसे ने झटके छह विकेट

श्रीलंका ने दूसरा वनडे मुकाबला 32 रन से जीत लिया। इसी के साथ मेजबान टीम ने 0-1 की सीरीज में बढ़त बना ली है…

 

नईदिल्ली (ए)। भारतीय टीम का सामना आज दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका से हुआ। श्रीलंका ने दूसरा वनडे मुकाबला 32 रन से जीत लिया। इसी के साथ मेजबान टीम ने 0-1 की सीरीज में बढ़त बना ली है। जैफरी वेंदेरसे ने छह तो असलंका ने तीन विकेट हासिल किए। सीरीज का पहला मैच टाई रहा था।

भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। उन्हें जेफरी ने आउट किया। कप्तान इस मैच में 64 रनों की दमदार पारी खेलकर आउट हुए।

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 241 रनों का लक्ष्य दिया है। श्रीलंका ने अविष्का फर्नांडो और कामिंदु मेंडिस की शानदार पारियों के दम पर 50 ओवर में नौ विकेट पर 240 रन बनाए। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 10 ओवर में 30 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके, जबकि कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने दो विकेट झटके। वहीं, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन मोहम्मद सिराज ने पहली ही गेंद पर पाथुम निसांका को आउट कर भारत को शुरुआती सफलता दिलाई। श्रीलंका को हालांकि अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस ने संभाला जिन्होंने दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की।

हालांकि, भारतीय गेंदबाज बीच के ओवरों में विकेट लेने में सफल रहे। अंत में दुनिथ वेलालागे और कामिंदु मेंडिस ने अच्छी पारी खेल श्रीलंका को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

Related Posts