BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

श्रीराम मंदिर निर्माण में समर्पण राशि जमा करने के लिए द्वितीय चरण की हुई शुरुआत, 27 फरवरी तक जमा कर सकते है राशि

भिलाई। प्रभु श्रीराम के प्रति देश के हर व्यक्ति में आस्था है। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण में सहयोग देने के लिए देश-विदेश से ऑफर आ रहे है। भगवान राम देश के हर व्यक्ति के है इसलिए विश्व हिंदू परिषद ने जनजागरण अभियान चलाकर रामभक्तों को मन्दिर निर्माण में अपना अर्पण देने की अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के पहले चरण में 15 से 30 जनवरी तक पूरे प्रान्त में रैली निकालकर प्रचार-प्रसार किया गया ताकि हर व्यक्ति तक पहुंचे और रामभक्त अपने घर और परिवार का सहयोग मंदिर निर्माण में सहयोग कर सके। 10, 100 और 1000 के कूपन और रसीद अयोध्या से आये है। 55 लाख परिवारों में से हमने 40-45 लाख परिवारों तक पहुंचने में सफल रहे। इस समर्पण में लोगो ने बहुत ही रुचि ली और अपनी सहभागिता निभाई है। बुधवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान, छत्तीसगढ़ प्रान्त के सह अभियान प्रभारी एवं विश्व हिंदू परिषद, छग प्रान्त प्रभारी संतोष गोलछा ने जानकारी दी।
श्री गोलछा ने बताया कि जो लोग प्रथम चरण के अभियान में समर्पण निधि देने से छूट गए है उनके के दोबारा मौका है कि वह अयोध्या में बन रहे राममंदिर निर्माण में अपना और अपने परिवार का सहयोग देवे। अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत 15 से 27 फरवरी तक किया गया है। जो लोग छूट है वह समर्पण राशि जमा करवा सकते है। श्रीराम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ में राममंदिर निर्माण को लेकर इतनी श्रद्धा है लोग खुद से आगे आकर जुड़ते चले जा रहे है। 15 फरवरी दुर्ग जिला से 01 करोड़ 92 लाख 21 हजार 2 सौ 34 रुपये बैंकों में डिपॉजिट हो चुके है जबकि पूरे छग से करीब 32 करोड़ रुपये जमा हुए है।
किसी भी व्यक्ति के मन मे यह मलाल न रह जाये कि हमने मन्दिर निर्माण में समर्पण नही किया। समर्पण राशि की रसीद को फ्रेमिंग कराकर रखे और आने वाले पीढ़ी को दिखाए ही हमने भी यहां अपना सहयोग किया है। राममंदिर निर्माण हिन्दू जागरण का बहुत बड़ा टर्निंग पॉइंट है। इतने बड़े तादात में कूपन और रसीद आने के बाद भी समय से पूर्व खत्म हो गया था इसलिए दोबारा से रामभक्तों की टोली घर-घर पहुंचले का लक्ष्य रखा गया है। कोई भी व्यक्ति कोई भी राशि बिना पर्ची के ना देवे। अगर कोई चाहे तो हिमालय होटल, सुपेला के काउंटर पर भी समर्पण राशि देकर पर्ची प्राप्त कर सकते है। पत्रकार वार्ता के दौरान अभियान के दुर्ग जिला प्रमुख अनिल गुर्जर और श्रीनिवास खेड़िया भी मौजूद रहे।

Related Posts