रामायण यात्रा ट्रेन अयोध्या नंदीग्राम में भरत मंदिर, बिहार में सीतामढ़ी, सीता की जन्मभूमि और नेपाल के जनकपुर में राम जानकी मंदिर जाएगी…




नईदिल्ली (ए)। नवरात्रि शुरू होने वाली है. इससे पहले भारतीय रेल ने भक्तों को तोहफा दे दिया है. रेलवे 7 अप्रैल से नई दिल्ली से “रामायण यात्रा” ट्रेन को फिर से शुरू करेगा. इसमें भगवान राम के जीवन से जुड़े कई प्रमुख स्थानों को शामिल किया गया है. जानकारी के मुताबिक इसमें उत्तर प्रदेश में अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी और अन्य राज्यों के धार्मिक स्थल भी शामिल हैं।
भारतीय रेलवे के मुताबिक, ट्रेन में यात्रा करने वाले पर्यटकों को अयोध्या में रोका जाएगा, जहां वे श्री राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान मंदिर जाएंगे और सरयू आरती देख सकेंगे. इसके अलावा उन्होंने बताया कि ट्रेन 18 दिनों के दौरे में नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, बक्सर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम, भद्राचलम, नागपुर आदि को भी कवर करेगी।
156 टूरिस्ट बैठ सकते हैं ट्रेन में
भारतीय रेलवे ने भारत सरकार के “देखो अपना देश” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के विजन को बढ़ावा देने के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेनें चलाने की पहल की है. रेलवे के अनुसार, भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में एसी-I और एसी-II श्रेणी के कोच जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं. इसके साथ ही इसमें 156 टूरिस्ट बैठ सकते हैं. ट्रेन के हर कोच में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड की सुविधाओं को बढ़ाया गया है. टूरिस्ट इसमें दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर और लखनऊ रेलवे स्टेशन से भी चढ़ और उतर सकते हैं।
पहला पड़ाव होगा अयोध्या
रेलवे ने बताया कि इस ट्रेन का पहला पड़ाव अयोध्या होगा, इसके बाद नंदीग्राम में भरत मंदिर, बिहार में सीतामढ़ी, जहां पर्यटक सीता की जन्मभूमि और नेपाल के जनकपुर में राम जानकी मंदिर जाएगी. सीतामढ़ी के बाद, ट्रेन बक्सर, वाराणसी के लिए जाएगी. यहां पर्यटक काशी विश्वनाथ मंदिर और कॉरिडोर, तुलसी मंदिर और संकट मोचन हनुमान मंदिर जाएंगे. ट्रेन प्रयागराज, श्रृंगवेरपुर और चित्रकूट, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम, भद्राचलम, नागपुर भी जाएगी और दिल्ली में इसका लास्ट स्टॉप होगा. रेलवे ने बताया कि ट्रेन में फुट मसाजर,कोचों में शॉवर क्यूबिकल्स, मॉर्डन किचन, रेस्तरां जैसे सुविधा शामिल हैं।
कितने रुपये में होगी यात्रा?
IRCTC टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, श्री रामायण यात्रा की लागत 2AC पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति का किराया 1,14,065 रुपये और 1 AC क्लास केबिन के लिए 1,46,545 रुपये और 1 AC कोच के लिए 1,68,950 रुपये होगा. इसमें यात्रा बीमा भी शामिल है।
आईआरसीटीसी श्री रामायण यात्रा में शामिल जगह
अयोध्या: राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी, सरयू घाट
नंदीग्राम: भरत-हनुमान मंदिर और भरत कुंड
जनकपुर : राम-जानकी मंदिर.
सीतामढ़ी: सीतामढ़ी और पुनौरा धाम में जानकी मंदिर
बक्सर : रामरेखा घाट, रामेश्वर नाथ मंदिर
वाराणसी: तुलसी मानस मंदिर, संकटमोचन मंदिर, विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती
सीता संहिता स्थल, सीतामढ़ी: सीता माता मंदिर.
प्रयागराज: भारद्वाज आश्रम, गंगा-यमुना संगम, हनुमान मंदिर.
श्रृंगवेरपुर: श्रृंग ऋषि समाधि और शांता देवी मंदिर, राम चौरा
चित्रकूट: गुप्त गोदावरी, रामघाट, सती अनुसुइया मंदिर.
नासिक: त्रयंबकेश्वर मंदिर, पंचवटी, सीता गुफा, कालाराम मंदिर
हम्पी: अंजनद्री पहाड़ी, विरुपाक्ष मंदिर और विट्ठल मंदिर
रामेश्वरम: रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी
भद्राचलम: श्री सीताराम स्वामी मंदिर, अंजनी स्वामी मंदिर।
.@RailMinIndia to start Bharat Gaurav Deluxe AC Tourist Train “Shri Ramayan Yatra” on 7th April 2023 from Delhi Safdarjung
State of the art Deluxe AC Tourist Train with AC I & AC II class will accommodate total 156 tourists
Read here: https://t.co/zCs99R3rfH pic.twitter.com/t1M3EeUXmQ
— PIB India (@PIB_India) March 15, 2023















