
भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा विंग के जिला अध्यक्ष मनीष पांडेय ने गुरुवार को श्रीराम जन्मोत्सव समिति के कार्यकर्ता पवन कौशिक एवं कुलेश्वर साहू को नव विवाह में प्रवेश करने पर उनके निवास खुर्सीपार, वार्ड 31, दुर्गा मंदिर पहुंचकर नवदम्पति को आशीर्वाद व उपहार भेंट किये। इस दौरान जिला प्रभारी विनोद सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी, पूर्व जोन अध्यक्ष जयशंकर चौधरी जी, खुर्सीपार महामंत्री आदित्य टोपा, पप्पू तिवारी, अंकुश साहू, पवन भरद्वाज, सागर सिंह , लोकेश कुमार मौजूद रहे।














