भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा लगातार संगठन विस्तार कर पदाधिकारियों की नियुक्ति एवं घोषणा की जा रही है। इसी क्रम में आज युवा शाखा के अंतर्गत 4 जोन का गठन कर वहां जोन प्रभारियों की नियुक्ति की गई।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष रमेश माने, महामंत्री बुद्धन ठाकुर की अनुमति, एवं जिलाध्यक्ष सेवकराम साहू की सहमति से युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय की अनुशंसा पर इन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसके तहत रिसाली, पश्चिम एवं पूर्व प्रखण्ड को जोन -1 बनाया गया है, जिसमें दिलीप केशरवानी को प्रभारी महामंत्री नियुक्त किया गया है।
वहीं खुर्सीपार, जामुल एवं छावनी उपप्रखण्ड को जोन -2 बनाया गया है जिसका प्रभार रिंकू साहू को दिया गया है। इसी तरह वैशालीनगर, सुपेला एवं कैम्प प्रखण्ड को जोन -3 बनाया गया है, जिसमें राजा संधू प्रभारी महामंत्री नियुक्त किये गये हैं, वहीं केम्प क्षेत्र प्रदीप गुप्ता संयुक्त रूप से प्रभारी होंगे। इसी कड़ी में भिलाई तीन, चरोदा एवं कुम्हारी जोन-4 का प्रभार प्रदीप गुप्ता को दिया गया है।














