भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति, युवा शाखा के कुम्हारी और पश्चिम प्रखण्ड की युवा विंग कार्यकारिणी की घोषणा आज की गई। साथ ही मुख्य एवं युवा शाखा में भी विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई।
जिसमें समिति मुख्य शाखा खेल प्रकोष्ठ प्रभारी के पद पर जावेद अख्तर एवं युवा शाखा में जिला महामंत्री पद पर राजा संधु एवं जिला उपाध्यक्ष पद पर तेजस पाल, भिलाई 3 की नियुक्ति की गई है।
वहीं प्रखण्ड अध्यक्षों ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने विभिन्न प्रखण्डों के कर्मठ एवं निष्ठावान रामभक्तों को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। हमारे सभी सदस्य पूरी निष्ठा से धर्मरक्षा के साथ- साथ सामाजिक हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय रहते हैं।
कुम्हारी प्रखण्ड प्रभारी ऋतुराज शर्मा एवं रोहन सिंह की अनुशंसा पर अध्यक्ष अमन वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारिणी में 2 महामंत्री, 6 उपाध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
जिसमें आनंद गुप्ता, अभिषेक गुप्ता को महामंत्री, सूरज साहनी, धनेश्वर यादव, आकाश शुक्ला, बिकेश सिंह, अतुल शुक्ला और विवेक दुबे को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह राहुल यादव, उमेश निषाद, सौरभ वर्मा, अरूण सिंह और रितेश मौर्या को मंत्री, मनीष गुप्ता को कोषाध्यक्ष, सूरज वर्मा और सिद्धार्थ सोनी को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
सागर यादव और यमन महंत को प्रचार प्रसार का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं कार्यकारिणी में प्रमोद यादव, आशीष वैष्णव, अंकित साहू, शुभम श्रीवास, अजय यादव, विकास शुक्ला, प्रवीण तिवारी, नितेश सोनी, संजय यादव, राममुरारी निषाद और दीपू को शामिल किया गया है।
पश्चिम मंडल प्रभारी रिंकू साहू एवं रेहान अहमद की अनुशंसा पर अध्यक्ष व्ही. शिवराम ने बताया कि कार्यकारिणी में पिंटू जाल, एस. राजशेखर और कमलेश सिंह को महामंत्री, जयप्रकाश गुप्ता, रवि नाग, चंचल बनर्जी, एन. अर्जुन, जावेद खान, आदित्य प्रताप सिंह, बी. शिवा, प्रियम शरण, अंजय कुमार और मनोज सोनानी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में पी.शिवा, महेश कुमार चौधरी, आदित्य ताण्डी, मनीष नायक, अनिकेत चौहान, अंकित कुमार पाणे, के. शनमुख, भूषण सागर, गुलशन ताण्डी, तेजष मानकर, अविनाश मिश्रा (बाबू), शौर्य सिंह, तोरण यदु, लुकेश साहू, सूजल सिंह राजपूत को मंत्री तथा अमित हरपाल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। सह कोषाध्यक्ष पद पर अशोक वाधवानी की नियुक्ति की गई है। वहीं सोशल मिडिया प्रभारी टी. अभिषेक और सिद्धार्थ चौधरी को बनाया गया है।















