भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के प्रदेश अध्यक्ष रमेश माने एवं प्रदेश महामंत्री बुद्धन ठाकुर की अनुमति से भिलाई जिला अध्यक्ष सेवकराम साहू की सहमति से युवा शाखा जिला अध्यक्ष मनीष पाण्डेय की अनुशंसा पर खुर्सीपार प्रखण्ड, मुख्य शाखा अध्यक्ष मेवालाल यादव ने आज अपनी 142 सदस्यीय कार्यकारिणी भी घोषणा की। कार्यकारिणी में 4 महामंत्री सहित 11 उपाध्यक्षों को स्थान दिया गया है।
श्री यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारिणी में सत्यम व्यास (संगठन), श्याममूर्ति, निखिलेश शुक्ला, रूपेश वर्मा को महामंत्री, गणेश यादव, मंजू कुमार, पवन कौशिक, मंजीत सिंह, पीताम्बर शर्मा, राजेश गोयल, पी. रामू, मनोज सिंह, अन्नू जयसवाल, छोटेलाल, पारसमणि कुशवाहा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसी तरह शिवदास केशरवानी, अमित चौधरी, नौखेलाल, धीरज शाहनी, जगदीश्वर राव, नरेश यादव, प्रेमप्रकाश सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, जोगा राव, राजू सिंह, सुरेंद्र रावत, आजाद गौरी, टी. संजू कुमार, कौशल यादव, दीनानाथ गुप्ता और सुशील रजक को मंत्री नियुक्त किया गया है।
कोषाध्यक्ष पद पर जितेंद्र शर्मा (लक्की), सहकोषाध्यक्ष पद पर सोनू जायसवाल की नियुक्ति की गई है। वहीं निर्मल साहू को मीडिया प्रभारी, संजय सिंह को सहमीडिया प्रभारी एवं एम. सुदर्शन राव और पंकज प्रजापति को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।















