भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति महिला शाखा की परिचयात्मक बैठक आज सेक्टर 9 में आहुत की गई है। जिसमें महिला शाखा जिला अध्यक्ष मंजू दुबे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं न केवल घर को बल्कि समाज को भी सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाती है। साथ ही धर्मरक्षा के लिए भी उनकी भूमिका अहम होती है। इसी कड़ी में मुख्य शाखा के जिला अध्यक्ष सेवक राम साहू ने कहा कि समिति का कार्य श्री राम जी के झंडा उठाने के साथ समाज के समाज के उत्थान व जनहित के कार्य करना भी है।
बैठक को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे ने महिला शाखा के जिला अध्यक्ष व नवनियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकारिणी को भगवा गमछा पहनाकर एवं डायरी भेंट कर बधाई शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी सदस्यों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने एवं जनहित के क्षेत्र में कार्य करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी के समय से ही हमारे देश में सभी धर्म और जाति को एक कड़ी में बांधने की प्रथा थी, ना कि तोड़ने की। श्रीराम जन्म उत्सव समिति का निर्माण श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण व हिंदू धर्म की रक्षा के साथ जनहित से जुड़े मुद्दों के लिए एकजुट होकर कार्य करने के लिए हुआ था। आज समिति अपने सभी दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश महामंत्री बुद्धन ठाकुर ने कहा कि सर्वप्रथम इस समिति मैं सिर्फ पुरुष ही धार्मिक और सामाजिक कार्य करते थे लेकिन समाज के वह देश सर्वांगीण विकास के लिए महिला शाखा का गठन किया गया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुमन कनौजिया ने व आभार व्यक्त जिला उपाध्यक्ष सुशीला वाघमारे ने किया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रवीण पांडे, मनीष पांडे, मंजू दुबे, सविता वर्मा, उर्मिला उपाध्याय, मंजू सिंह सहित परवीन, रुकमणी कौशिक, शांति वर्मा, राबड़ी देवी, कौशल्या यादव, ओमिना बघेल, अपर्णा दास, बसंती खरे, रेखा पटेल, रश्मि सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में महिला सदस्य उपस्थित थे।















