BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

श्रीगणेश चतुर्थी पर अधार्मिक रीति रिवाज एवं फूहड़ता पर प्रतिबंध लगाने हेतु रवि निगम की अगवाई में दुर्ग एसपी को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। श्रीगणेश चतुर्थी के दौरान हिंदू धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अधार्मिक रीति रिवाज एवं फूहड़ता पर प्रतिबंध लगाने हेतु छत्तीसगढ़ बजरंग दल विभाग संयोजक रवि निगम की अगवाई में दुर्ग एसपी को ज्ञापन दिया गया है। रवि निगम ने बताया कि प्रतिवर्ष बजरंग दल श्री गणेश चतुर्थी के पूर्व से ही समाज में जन जागरण कर प्लास्टर ऑफ पेरिस की बनी मूर्तियों, सही समय पर विसर्जन , गणेश जी के आगमन एवं विसर्जन के दौरान अभद्र गाने बजाकर फूहड़ता के विरुद्ध समाज में जन जागरण करते आ रहे हैं, हम अपने इस कार्य में बहुत अधिक सफल भी हुए हैं, अब अधिकांश क्षेत्रों में धार्मिक रीति-रिवाजों एवं मान्यताओं के आधार पर ही श्री गणेश चतुर्थी का आयोजन होता है ।

किंतु अधिकांश ऐसे लोग भी हैं जो आज भी श्री गणेश चतुर्थी के आयोजन में अधार्मिकता , अभद्रता , विसर्जन एवं आगमन के दौरान डीजे को प्राथमिकता देकर विलंब विसर्जन , डीजे में गंदे फिल्मी गाने बजाकर , शराब पीकर समाज में फूहड़ता फैलाते हैं, जिससे वहां स्थित बाकी सभी हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है आहत होती है। अतः गणेश चतुर्थी में धार्मिकता बनाए रखने एवं फ़ूहड़ता पर नियंत्रण करने के लिए हमारी कुछ मांगे हैं जिनसे इन सभी समस्याओं पर अंकुश लगेगा ,

गणेश जी की प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमाओं को बनने से रोका जाए , श्री गणेश जी की प्रतिमा के मूल स्वरूप ही मान्य होगी , फिल्मी एक्टर , कार्टून इत्यादि रूप में गणेश प्रतिमा ना बने।

विसर्जन के लिए डीजे बुक होना प्रारंभ हो चुका होगा, अतः डीजे , धुमाल संचालकों को बुलाकर मीटिंग के माध्यम से उन्हें यह स्पष्ट कर दिया जाए कि पितृपक्ष के बाद विसर्जन हेतु कोई भी बुकिंग ना ले , एवं विसर्जन के दौरान फिल्मी अभद्र गाने ना बजाएं , अगर ऐसा होता है तो सभी डीजे धुमाल संचालकों एवं समिति पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने हेतु कार्यवाही की जाए।

वर्तमान में अधिक वर्षा होने की वजह से नदी तालाबों में कोई अनहोनी ना हो इसकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें, सभी तालाबों , नदियों , घाटों पर गोताखोर एवं सुरक्षाकर्मी तैनात की जाए , व गहराई की जांच कराई जाए।

श्री गणेश चतुर्थी के आरंभ से ही सभी क्षेत्रों में पेट्रोलिंग व्यवस्था दुरुस्त की जाए धार्मिक परिसर के आसपास शराब पीकर लड़ाई झगड़ा कर रहे लोगों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इन सभी नियमों पर अगर कार्य की जाए तो श्री गणेश चतुर्थी बहुत ही शुभ मंगल होगा , अन्यथा कोई कोई भी धार्मिक आयोजनों के दौरान अभद्रता या फूहड़ता करेगा तो बजरंग दल अपनी धार्मिक भावनाओं को आहत होता देख स्वयं कार्यवाही हेतु बाध्य होगा।

विभाग संयोजक रवि निगम दुर्गा वाहिनी ज्योति शर्मा, जिला संयोजक रवि भारती, कुशल तिवारी, विशाल ताम्रकार, ईश्वर गुप्ता, रितिक सोनी, मोनू सिंह, जयप्रकाश साहू, लक्ष्मण यादव, तुलेश्वर देशमुख आतिश गौर, डॉ.शेखर ताम्रकार, दीपक कुलकर्णी, कुलेश्वर यादव
जग्गू आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts