BREAKING

फीचर्डविविध

शेयर बाजार में भारी गिरावट: खुलते ही 994 अंक टूटा सेंसेक्स, 17000 से नीचे आया निफ्टी

शेयर बाजार में मंदी का दौर जारी है. कल की बंदी के बाद आज शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया. शेयर बाज में खुलने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स में 900 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी गई….

मुंबई (ए)। शेयर बाजार में मंदी का दौर जारी है. कल की बंदी के बाद आज शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया. शेयर बाज में खुलने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स में 900 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी गई. इधर निफ्टी भी गिरकर 17000 से नीचे आ गया है।

खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार: शेयर बाजार के खुलते ही उसमें 1.70 से ज्यादा अंकों की टूट दिखाई दी. खुलने के बाद ही शेयर बाजार 994 से ज्यादा अंक गिर गया. अभी सेंसेक्स में 2.03 फीसदी की गिरावत देखी जा रही है. अभी सेंसेक्स 56,692 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी फिर से 17 हजार से नीचे चल रहा है. अभी निफ्टी में 312 अंकों की गिरावट देखी जा रही है।

इससे पहले मंगलवार को एशियाई बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच विप्रो, आरआईएल और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट देखी गई थी. इस गिरावट के कारण सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में हाी 900 अंक से अधिक लुढ़क गया था. कारोबारियों के मुताबिक विदेशी निवेशकों की बिकवाली और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति को सख्त करने की खबर से भी घरेलू शेयर बाजार पर दबाव बना रहा।

 

निवेशकों के करोड़ों रुपये डूबे: बीते कुछ दिनों से शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखी जा रही है. भारी बिकवाली के बीच इस सप्ताह निवेशकों की करोड़ों रुपये की पूंजी डूबी हुई है. मंगलवार तक सेंसेक्स 3,817.4 अंक टूट चुका है. पांच दिन से जारी बिकवाली के सिलसिले के बीच बीएसइ की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 19,50,288.05 करोड़ रुपये घट कर 2,60,52,149.66 करोड़ रुपये पर आ गया है।

Related Posts