BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल के बाद सेंसेक्स 63000 तो निफ्टी 18700 के ऊपर हुआ बंद

आज के कारोबार के खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 390 अंकों की तेजी के साथ 63,182 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 138 अंकों के उछाल के साथ 18,737 अंकों पर क्लोज हुआ…

मुंबई (ए)। भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का सत्र बेहद शानदार रहा. निवेशकों की खरीदारी की बदौलत बाजार के दोनों की प्रमुख इंडेक्स अपने एतिहासिक उच्च स्तरों के करीब बंद हुए.  आज के ट्रेडिंग सेशन का स्टार परफॉर्मर निफ्टी रहा है जो इस वर्ष 2023 में पहली बार 18,700 के आकड़ें को पार करने में सफल रहा है. तो सेंसेक्स 63,000 के आंकड़े को पार कर गया. और अपने हाई 63,583 के लेवल से कुछ ही फासले की दूरी पर है।

आज के कारोबार के खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 390 अंकों की तेजी के साथ 63,182 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 138 अंकों के उछाल के साथ 18,737 अंकों पर क्लोज हुआ है. 8,700 के आंकड़े को पार करने में सफल रहा है. निफ्टी 123 अंकों के उछाल के साथ 18,723 पर कारोबार कर रहा है. जबकि सेंसेक्स में 342 अंकों की तेजी है और ये 63000 के आंकड़े को पार करते हुए 63,137 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

आज के ट्रेड में बाजार में सभी सेक्टर्स के शेयरों में तेजी देखने को मिली है. बैंकिंग, ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल्स, एनर्जी, रियल एस्टेट, इंफ्रा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली है. निफ्टी स्मॉल कैप और मिड कैप स्टॉक्स में भी जोरदार तेजी रही. निफ्टी मिडकैप में 354 अंकों का उछाल रहा. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 25 शेयर तेजी के साथ तो 5 शेयर नीचे गिरकर बंद हुए. जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 42 शेयर तेजी के साथ और 8 नीचे गिरकर बंद हुए।

इंडेक्‍स का नामबंद होने का स्‍तरउच्‍च स्‍तरनिम्‍न स्‍तरप्रतिशत बदलाव
BSE Sensex63,119.6763,161.9262,841.950.52%
BSE SmallCap31,534.5431,565.1631,262.261.15%
India VIX11.4411.549.640.55%
NIFTY Midcap 10034,390.1034,417.9534,150.400.01
NIFTY Smallcap 10010,555.5510,561.5510,459.101.35%
NIfty smallcap 504,811.354,815.304,768.251.32%
Nifty 10018,659.6518,671.6018,566.100.71%
Nifty 2009,850.359,856.659,799.000.76%
Nifty 5018,726.4018,738.9518,636.000.68%

निवेशकों की संपत्ति में उछाल आज के ट्रेड में निवेशकों की संपत्ति में शानदार उछाल देखने को मिला है. बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बढ़कर 289.07 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा जो मंगलवार को 286.62 लाख करोड़ रुपये रहा था. यानि आज के सत्र में निवेशकों की संपत्ति में 2.45 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

Related Posts