शुभमन गिल ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी20 इंटरनेशनल में अपना शतक जड़ दिया, इस मैच में उन्होंने 63 गेंदों में 126 रनों की पारी खेली…
अहमदाबाद (ए)। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में शतक जड़ दिया. यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक है. गिल ने इस मैच में 63 गेंदों में 126 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी में कुल 12 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा. यह टी20 इंटरनेशनल में किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है. यह मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।
गिल की इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 234 रन बोर्ड पर लगाए. गिल 2023 में अब तक शानदार फॉर्म में दिखाई दिए हैं. इससे पहले उन्हें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज़ के पहले मैच में दोहरा शतक लगाया था, जिसमें उन्होंने 208 रनों की पारी खेली थी।
भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले बने पांचवें बल्लेबाज़ गिल ने टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाकर एक खास क्लब में एंट्री कर ली है. गिल भारत की ओर से तीनों ही फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज़ गए हैं. भारत के लिए यह कारनामा सबसे पहले सुरेश रैना ने किया था. इसके बाद रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया. अब गिल भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
अब तक ऐसा रहा गिल का इंटरनेशनल करियर: शुभमन गिल अब तक भारतीय टीम के लिए कुल 13 टेस्ट, 21 वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. टेस्ट मैचों की कुल 25 पारियों में उन्होंने 32 की औसत से 736 रन बनाए हैं. इसमें उन्होंने एक शतक और 4 अर्शतक लगाए हैं. इसके अलावा 21 वनडे पारियों में गिल ने 73.76 की औसत से 1254 रन बनाए हैं. इसमें उन्होंने 4 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं 6 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 40.40 की औसत और 165.57 के स्ट्राइक रेट से कुल 202 रन बनाए हैं. इसमें उन्होंने एक शतक लगाया है।
शुभमन इसी के साथ भारत के लिए तीनों फार्मेट में शतक लगाने वाले प्लेयर भी बन गए हैं। शुभमन के अलावा यह उपलब्धि सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली भी हासिल कर चुके हैं। वह तीनों फार्मेट में शतक ठोकने वाले विश्व के सबसे युवा क्रिकेटर भी हैं।
Into the night sky & out of the park 🔥🔥@ShubmanGill is dealing in sixes 💥#TeamIndia | #INDvNZ | @mastercardindia pic.twitter.com/OuMivnJXRw
— BCCI (@BCCI) February 1, 2023
टी-20 आई में शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी:
रोहित शर्मा – 4
सूर्यकुमार यादव – 3
केएल राहुल- 2
शुभमन गिल – 1
सुरेश रैना – 1
हरमनप्रीत कौर – 1
दीपक हुड्डा – 1
विराट कोहली – 1
𝐂𝐄𝐍𝐓𝐔𝐑𝐘 𝐟𝐨𝐫 𝐒𝐇𝐔𝐁𝐌𝐀𝐍 𝐆𝐈𝐋𝐋 👏👏
A brilliant innings from #TeamIndia opener as he brings up a fine 💯 off 54 deliveries.#INDvNZ pic.twitter.com/4NjIfKg7e1
— BCCI (@BCCI) February 1, 2023















