BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

शुभमन गिल ने लगातार तीन छक्के लगातार पूरा किया अपना दोहरा शतक: सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने दोहरा शतक बनाने वाले, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 350 का लक्ष्य

हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला, उन्होंने पहले वनडे में कीवियों के खिलाफ शानदार दोहरा शतक लगाया…

हैदराबाद (ए)। भारतीय टीम के युवा स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड  के खिलाफ पहले वनडे बल्ले से धमाल मचा दिया. शुभमन ने इस मुकाबले में कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 146 गेंदों पर ताबड़तोड़ दोहरा शतक लगाया. शुभमन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 19 चौके और 9 छक्के लगाए।

सबसे कम उम्र में लगाया दोहरा शतक
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में दोहरा शतक लगाकर शुभमन गिल ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले बैट्समैन बन गए हैं. शुभमन ने यह कारनामा 23 साल 132 दिन में किया है. उनसे पहले यह रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम था उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 24 साल 145 दिन की उम्र में वनडे में दोहरा शतक लगाया था. वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 साल 186 दिन की उम्र में वनडे में दोहरा शतक ठोका था।

गिल ने कई रिकॉर्ड तोड़ा

शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा। पिछले महीने ही ईशान ने बांग्लादेश के खिलाफ 210 रन बनाए थे। उस समय उनकी उम्र 24 साल और 145 दिन थी। गिल ने 23 साल और 132 दिनों की उम्र में ही दोहरा शतक लगा दिया है। इसके साथ ही यह न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी है। गिल ने सचिन तेंदुलकर के 186 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा। सचिन ने भी हैदराबाद में ही 1999 में यह कारनामा किया था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी पारी
हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़ महान पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दरअसल, शुभमन ने हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेली है. इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (186) के नाम थी. सचिन ने यह रिकॉर्ड 1999 में हैदराबाद में ही बनाई थी. अब शुभमन ने 208 रनों की पारी खेलकर सचिन का यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

1000 वनडे रन भी किए पूरे
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अपने करियर का 1 हजार वनडे रन भी पूरे कर लिए. उन्होंने यह खास मुकाम अपनी 19वीं पारी में हासिल किया. शुभमन इसके साथ ही इमामउल हक के साथ सबसे तेज वनडे 1 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए. वहीं वह भारत के ओर से यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले विराट कोहली और शिखर धवन ने अपने 1 हजार वनडे रन 24 इनिंग्स में पूरे किए थे।

Related Posts