बांग्लादेश ने भारत के सामने जीत के लिए 266 रनों का लक्ष्य रखा था. लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम 49.5 ओवर में 259 रनों पर सिमट गई…
नईदिल्ली (ए)। एशिया कप 2023 के फाइनल से पहले बांग्लादेश ने टीम इंडिया के हौसले तोड़ दिए हैं. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए एशिया कप 2023 के सुपर-4 मैच में बांग्लादेश ने भारत को 6 रन से मात दे दी है। बांग्लादेश ने भारत को 6 रनों से हरा दिया है. भारत के सामने जीत के लिए 266 रनों का लक्ष्य था. लेकिन भारतीय टीम 49.5 ओवर में 259 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए ओपनर शुभमन गिल ने शानदार शतक बनाया. शुभमन गिल ने 133 गेंदों पर 121 रन बनाए. इस युवा ओपनर ने अपनी पारी में 8 चौके और 5 छक्के लगाए, लेकिन टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके.शुभमन गिल के अलावा बाकी भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया. खासकर, टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज जल्द पवैलियन लौट गए। भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 34 गेंदों पर 42 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के जड़े. लेकिन अक्षर पटेल की पारी टीम के काम नहीं आ सकी।
भारतीय टीम के सामने था 266 रनों का लक्ष्य इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 265 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए कप्तान शाकिब अल हसन ने 85 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली. बांग्लादेशी कप्तान ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के जड़े. जबकि तौहीद हृदय ने 81 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 54 रनों का योगदान दिया।
भारत के युवा ओपनर शुभमन गिल ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का पांचवां शतक ठोक दिया है. शुभमन गिल ने ओपनिंग करते हुए 117 गेंदों में शतक जड़ा। बांग्लादेश के खिलाफ भारत के युवा ओपनर शुभमन गिल का रौद्र रूप देखने को मिला।
एशिया कप का आयोजन साल 1984 से हो रहा है. इस बार टूर्नामेंट का 16वां संस्करण खेला जा रहा है. वहीं, वनडे फॉर्मेट में अब तक 13 सीजन इस टूर्नामेंट के खेले जा चुके हैं. वनडे फॉर्मेट का 14वां सीजन अब अपने आखिरी चरण में है. लेकिन भारत-पाकिस्तान की टीमों का फाइनल मैच में सामना अभी तक नहीं हुआ है. हालांकि इस बार भारत-पाकिस्तान की टीमें फाइनल में पहुंचने की बड़ी दावेदार मानी जा रही थी, लेकिन क्रिकेट फैंस को इस खास मैच के लिए अब और इंतजार करना पड़ेगा।















