BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शिविर में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने का कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने दिया आदेश, रात्रिकालीन चौपाल में आए 48 आवेदन

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर ग्राम पंचायत खम्हरिया में क्षेत्रवासियों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए रात्रिकालीन चौपाल का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए, आवेदनों का निराकरण शिविर स्थल पर ही सफलता पूर्वक किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर ने ग्रामीणजनों की समस्याएं सुनकर निश्चित समय सीमा में आवेदन का निराकरण हो इसके लिए उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड, बिजली, पानी, आवास, प्रमाण पत्र और राजस्व संबंधी मामलों का निराकरण के लिए तत्परता पूर्वक कार्यवाही की जाए।

शिविर में प्राप्त अधिकांश शिकायतों का मौके पर भी निस्तारण किया जाए इसके लिए संबंधित अधिकारियों के द्वारा यथासंभव प्रयास भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीइओ अश्वनी देवांगन, आईएएस लक्ष्मण तिवारी उपस्थित थे।

आईआईटी कॉलेज का कलेक्टर ने किया निरीक्षण: कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा आईआईटी भिलाई का निरीक्षण किया गया। जिसमें उन्होंने हेलीपैड स्पाॅट व परिसर में बनने वाले खेल मैदान का निरीक्षण किया। उनके द्वारा उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आईआईटी कॉलेज के अंदर बचें निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा गया। इसके साथ ही स्वीकृत शासकीय भूमि पर उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कही।

Related Posts