

दुर्ग। शिवसेना छत्तीसगढ़ द्वारा कसारीडीह स्थित मंदिर विवाद पर पुलिस हस्तक्षेप के बाद ताले को खुलवा मंदिर बस्तीवासियों को सुपुर्द किया।
सनद हो कि उक्त मंदिर को लेकर तरह-तरह के आरोप प्रत्यारोप के दौर चल रहे थे। जिस पर मोहल्लेवासियों ने लिखित शिकायत शिवसेना दुर्ग जिला प्रमुख शैलेन्द्र सोनी को दी थी। जिसपर आज शिवसेना के प्रदेश पदाधिकारी सहित दुर्ग शहर के प्रमुख पदाधिकारीगण शामिल हुए। जहां शिवसेना का प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर के नाम लिखित ज्ञापन सौंप उक्त प्रकरण में निष्पक्ष जांच की गुहार की।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदधिकारियों में विक्की शर्मा, शिवा केसरवानी, डॉ आनंद मल्होत्रा, शैलेन्द्र सोनी, खिलेश निर्मलकर, छोटू ढीमर, दीपक राजपूत, गोपाल दास, धनराज कुर्रे, चिन्ना राव, शशिकांत, विक्की राव, कुलेश्वर साहू, दीपक गुप्ता, मनीष यादव, महेंद्र वर्मा, दीपक पटेल, स्यामू ढीमर व कसारीडीह वार्ड नं 40 से सुमित्रा देशमुख, त्रिवेदी यादव, गायत्री यदु, कान्ति साहू, राम बाई यादव, नानकी कोशरे, कौशिल्या यदु, मोहनी यादव, शांति यादव, जया अग्रवाल, शाल्म बेगम ,राजेश्वरी गायकवाड़, गुलशन निशा, बुधिया यादव, गीता बाई, हिना बघेल, रिंकी यादव, सुकमा कोशरे, अमिता नेताम, शकुन बघेल , मिना यादव आदि कसरीडीह मंदिर परिसर पर भी पहुंचे।
जहां पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर ज्ञापन ले मामले का पटाक्षेप किया।
उक्त जानकारी प्रेस के माध्यम से जिला प्रमुख शैलेन्द्र सोनी ने दी।









