BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शिवसेना की बैठक सम्पन्न : पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर 17 फरवरी को करेंगे प्रदर्शन

भिलाई। शिवसेना छत्तीसगढ़ की बैठक सुपेला आकाशगंगा स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई।
उक्त बैठक में बढ़ते पेट्रोल एवं डीजल के दरों पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। उपरोक्त प्रदर्शन 6 चरणों पर होगा। जिसके प्रथम चरण दिनांक 17/02/21 को दोपहर 3:30 बजे टोल प्लाजा कुम्हारी से वाहनों को धकेलते हुये बढ़ते पेट्रोल व डीजल की मूल्यवृद्धि पर शिवसेना प्रदर्शन करेगी।
उक्त निर्णय बैठक के माध्यम से ली गयी। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता विक्की शर्मा, प्रदेश उप प्रमुख शिवा केसरवानी, दुर्ग जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सोनी, जिला महासचिव रमेश गोस्वामी, दुर्ग जिला सचिव खिलेश निर्मलकर, दुर्ग जिला ग्रामीण संगठक उमेश रजक व दुर्ग जिला ग्रामीण संगठक शंकर चौहान प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए।

Related Posts