
राजनांदगांव। बेरोजगार किसान मोर्चा ने देवरी बागनदी से प्रमुख मार्गों में पड़ने वाले गांवों में नुक्कड़ सभा करते व जन समर्थन लेते हुए राजनांदगांव जिला में प्रवेश किया। जहां उरईडबरी में दुर्ग जिला शिव सेना अध्यक्ष शैलेन्द्र सोनी, एडव्होकेट सौरभ पोद्दार, मिलान भौमिक व कामेश साहू मोर्चा में शामिल हुए। रैली को संचालित रायपुर शिव सेना जिलाध्यक्ष शशांक देशमुख व हिमांशु शर्मा कर रहे हैं रायपुर से प्रदेश सचिव एचएन सिंह, सूरज साहू, संजय नाग, चंदन सोनी, आयुष दास, गिरीश सोनी, प्रफुल साहू, विक्की निषाद, कमलाकर,चंद्रकांत, त्रिलोकीनाथ, कैलाश साहू, विक्की निर्मलकर, आकिब खान साथ चल रहे हैं व रैली के तमाम वीडियो व फोटोग्राफी शिव सैनिक भाई राहुल सोनवानी द्वारा की जा रही है। रायपुर महिला मोर्चा से ज्योति द्विवेदी, नेहा तिवारी, कोमल तिवारी, ममता गायकवाड़ मार्गों में पड़ने वाले गांवों व बस्तियों में महिलाओं के बीच पर्चा वितरण व समर्थन जुटाते हुए चल रहे हैं। बिलासपुर महिला शिव सेना से अनामिका अवस्थी, गौरी गुप्ता, मीना साहू, रामप्यारी, आरती मेहर मोर्चा के साथ चल रहीं हैं। मोर्चा में सैकड़ों की संख्या में वाहन व बसों के काफिले में शिवसैनिक गगनभेदी नारों “शिवसेना जिंदाबाद”, “किसानों का हक ले के रहेंगे”, “बेरोजगारों को रोजगार देने होगा” से रैली का उत्सवर्धन व समर्थन करते हुए साथ चल रहे हैं। जगह जगह लिए जा रहे नुक्कड़ सभा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। जनता का अभिवादन व आशीर्वाद लेते हुए रैली ने राजनांदगांव शहर में प्रवेश किया व प्रवेश करते ही 3 जगहों पर सभा संबोधन किया गया। सभा को तमाम शिवसेना के बड़े पदाधिकारियों ने संबोधित किया तत्पश्चात बेरोजगार किसान मोर्चा राजनांदगांव सिंधू भवन में रात्रि विश्राम के लिए रुका, जहां सामूहिक भोज के पश्चात पार्टी प्रमुख सहित समस्त कार्यकर्ता रात्रि विश्राम के बाद सुबह 10 बजे से पुनः मोर्चा आरंभ कर दुर्ग जिले की ओर प्रस्थान करेंगे, जहाँ से भिलाई, भिलाई 3, चरोदा होते हुए कुम्हारी से रायपुर में प्रवेश करेगी साथ ही राज्यपाल सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। उक्त जानकारी शिव सेना प्रदेश प्रवक्ता विक्की शर्मा जी ने प्रेस के माध्यम से दी।









