बलौदाबाजार। दिनांक 27.06.2020 को देहात भ्रमण पेट्रोलिंग पर मय शासकीय वाहन के ग्राम निपनिया तरफ रवाना हुआ था तो जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम सिल्वा शिवनाथ नदी एनीकट के पास कुछ व्यक्ति सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करते हुए बिना मास्क लगाये इक्ठठा होकर तास पत्ती से काट पत्ती नाम जुआ खेल रहे है तथा शासन के लाकडाउन का उल्लंघन भी कर रहे है कि सूचना से तत्काल हालात पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल एवं एस.डी.ओपी. भाटापारा के.बी द्विवेदी के मार्गदर्शन मे मौके पर रवाना होकर सिल्वा शिवनाथ एनीकट पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया।
मौके पर जुआडियान ताश पत्ती से हार जीत का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथ पकडाये। जहा पर जुआडियान द्वारा बिना मास्क लगाये सोशल डिस्टेसिगं का पालन करते हुये जुआ खेलकर कोरोना वायरस सक्रमण को बढाने मे मदद कर रहे थे। जुआडियान क्रमशः 01 मनोज अग्रवाल के पास से 1500 रू फड से 3500 कुल 5000 रू एक नग चारपहिया वाहन स्वीप्ट, 01 नग रियल मी मोबाईल 02. सुखचंद लहरे के पास से 3000 रू फड से 27000 कुल 30000रू एक नग चार पहिया वाहन एवेजर, एक नग सैमसंग मोबाईल जे -7 03. मिथलेश ठाकुर के पास से 29000रू फड से 90000 रू कुल 119000 रू एक नग मोबाईल वीवो माडल 1724 04. देवकांत दुबे के पास से 7000 रू फड से 13000 कुल 20000 रू एक नग मोबाईल ओप्पो 05. ईश्वर साहू के पास से 200 फड से 800 रू कुल 1000 रू एक नग मोबाईल सैमसंग जे-7 06. यशवंत राजपूत के पास से 1000 रू फड से 9000 रू कुल 1000 रू एक नग मोबाईल ओप्पो 07. दिलेश्वर साहू पास से 20 रू फड से 50 रू कुल 70 रू एक नग चार पहिया वाहन वेगानार कुल जुमला रकम 185070 रू, 52 पत्ती ताश एंव 03 नग चार पहिया वाहन तथा 07 नग मोबाईल को मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहो के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
आरोपीगणो द्वारा शासन की आदेश का उल्लंघन कर सोशल डिस्टेसिग का पालन न करते हुये व बिना मास्क लगाये एकत्र होकर जुआ खेलते हुये पाये जाने से थाना में अपराध क्र 267/2020 धारा 13 जुआ एक्ट 188, 34 भादवि 03 महामारी अधिनियम की कार्यवाही कर आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर सूचना उनके परिजन को देकर न्यायिक अभिरक्षा मे लिया जाता है।
जुआडियान
01.मनोज अग्रवाल पिता एच0 पी0 अग्रवाल उम्र 36 वर्ष साकिन कबीर नगर रायपुर।
- सुखचंद पिता रेशमलाल लहरे उम्र 30 वर्ष निवासी कालिका नगर तिफरा बिलासपुर
03 मिथलेश ठाकुर पिता दिनेश सिंह ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी अशोक नगर खमतराई रायपुर - 04 देवकांत दुबे पिता आर0 पी0 दुबे उम्र 30 वर्ष साकिन सेमरताल थाना सरकंडा बिलासपुर।
- 05ईश्वर साहू पिता स्व श्री फिरंता राम साहू उम्र 44 वर्ष निवासी के0 के0 वार्ड भाटापारा
06.यशवंत राजपूत पिता इंदेराम राजपूत उम्र 39 वर्ष निवासी करही थाना नांदगांव जिला मुुनगेली। - 07 दिलेश्वर साहू पिता स्व शिवकुमार साहू उम्र 23 वर्ष निवासी जरहागांव जिला मुंगेली
उक्त जुआडियान को पकडने में थाना प्रभारी यशवंत प्रताप सिंह थाना भाटापारा ग्रामीण, प्रआर अश्वनी कन्नौजे, प्रआर घनश्याम वर्मा, आरक्षक लोरिक शांडिल्य, दिनेश जांगडे, सतीश साहू, सीताराम ध्रुव, इनेन्द्र राजपूत, भूपेन्द्र वर्मा व भाटापारा ग्रामीण पुलिस का विशेष सहरानीय योगदान रहा।









