दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत शिवनाथ नदी में बाढ़ आ गई। मोगरा, तांदुला और खरखरा जलाशय से 70 हजारो क्यूसेक पानी छोड़ने के कारण गंजपारा व महमरा मार्ग पंचवाटी मांगलिक भवन तक पानी भर गया। एनिकट रोड के दोनों ओर खेत में चार से पांच फीट तक पानी भर गया है। प्रशासन द्वारा राजनांदगांव मार्ग, शिवनाथ नदी महमरा रोड पर आवाजाही रोक दी है।
विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज जलकार्य विभाग संजय कोहले, पार्षद मनीष साहू,कमल देवांगन, राजेश शर्मा,कुलेश्वर साहू व अधिकारी सहायक अभियंता आर.के. जैन,जलकार्य निरीक्षक नारायण सिंह ठाकुर के साथ शिवनाथ नदी गंजपारा महमरा रोड पंचवटी तक बढ़ा के हालात का जायजा लिया।शिवनाथ नदी इंटक वेल में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है,जलसंसाधन विभाग द्वारा बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है,जिसके कारण जलस्तर बढ़ रहा है।
इसको ध्यान में रखते हुए दुर्ग शहर में लगातार जलप्रदाय शहर क्षेत्र में किया जा रहा है,दोनों पाली में नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर जलकार्य विभाग से तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है,कर्मचारियों के माध्यम से शहर की जनता को जलप्रदाय निरन्तर उपलब्ध हो,पानी की समस्या न हो। स्तिथि को देखते हुए किसी भी प्रकार का जलप्रदाय में बाधा न हो 4 दिनों के लिए शहर में जलप्रदाय सामान्य हो इसके लिए शिवनाथ नदी पंप हाउस में पंप चालू करने के लिए तीन कर्मचारियों को तैनात किया गया उनके खाने पीने,दवाई सहित अन्य व्यवस्था की गई है।
जलप्रदाय में बाधा न हो कंट्रोल रूम को नियंत्रण में रखा गया है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने जलकार्य अधिकारी व कर्मचारियों को 24 घण्टे अलर्ट रहने को कहा गया है।जलकार्य प्रभारी संजय कोहले सहित इस कार्य के लिए लगातर क्षेत्र के आस पास के पार्षदों द्वारा सहयोग किया जा रहा है।















