भिलाई 3। शिवनाथ कावड़ यात्रा समिति द्वारा 30 जुलाई को होने वाली कावड़ यात्रा के संदर्भ भिलाई 3 स्थित सिंधु भवन में बैठक आयोजित की गई। आयोजन समिति के सदस्य तेजस पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 30 जुलाई दिन रविवार को सुबह 7 बजे से कुम्हारी खारुन नदी से कावड़ यात्रा प्रारंभ होते हुए चरोदा होते हुए
भिलाई 3 उसके बाद खुर्सीपार तत्पश्चात पावर हाउस चौक से महाराणा प्रताप चौक होते हुए साइंस कॉलेज से गुजरते हुए कावड़ यात्रा शिवनाथ नदी पहुंचेगी आगे उन्होंने बताया कि इस पूरे यात्रा में शिव जी की आकर्षक झांकी के साथ साथ अन्य आकर्षक कार्यक्रम भी आयोजन समिति के द्वारा कराया जाएगा।
इस बैठक में मुख्य रूप से वरुण यादव, विपिन चंद्राकर, रामखेलावन वर्मा, विक्की अग्रवाल, उदय भास्कर, आकाश ठाकुर, राहुल भोंसले, अजय साहू, रूपेंद्र यादव, अभिषेक शर्मा, पुष्पराज सिंह, लोकेश चिंदेकर, सम्यक तिवारी, नरोत्तम कुमार, अखिल वर्मा, मनीष साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।










