भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू मिश्रा एवं महिला मोर्चा पदाधिकारियों के द्वारा महाशिवरात्रि के महापर्व भोलेबाबा की बारात में शहर के समस्त नागरिकों को घर घर आमंत्रित करने और सनातन धर्म की आस्था को बचाने और बढ़ाने हेतु 31 जनवरी तक समस्त सदस्य महिलाये घर घर श्रीराम मंदिर अयोध्या के निर्माण में समर्पण निधि हेतु अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण करके राम नाम का प्रचार प्रसार करने का प्रण लिया गया। समिति द्वारा इस वर्ष भोलेनाथ के बारात का तेरहवाँ वर्ष है। बैठक में मातृशक्ति का बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और घर-घर तक बाबा भोलेनाथ जी की बारात का कार्ड 21000 कार्ड छपे हैं उसको वह सब जगह सब क्षेत्र के अंदर में वितरण करेंगी। दुर्ग जिला के आसपास के गांव तक संपर्क करना इन सब विषय को लेकर बैठक चली। महामंत्री सविता सोनी, उपाध्यक्ष सुशीला पाठक, तारिणी शर्मा, रेखा शर्मा, सीमा मिश्रा, रेखा चौरसिया, मायारानी दास, शांति ठाकुर, शोभा, सरोज , उमा सोनी, रंजीता कौशिक, मिनी कौशिक, दलजीत कौर, मीना साहू ,मीना देवी, कमला देवी, रवि बबीता, रजविंदर कौर, रामवती, बालोंतीन जसवाल, आनंदा देवी, सोनू प्रसाद, सुनीता देवी, पुष्पा सिंह, बलविंदर कौर, मालती यादव, सोनागिर ,रामवती, संध्या, रेनू तोलानी, स्नेहल सोनी, अन्य महिलाएं सदस्य उपस्थित थे।









