BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

शिवआशा फाउंडेशन रायपुर द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत यातायात पुलिस रायपुर को 310 नग रेनकोट प्रदाय किया गया

रायपुर। बरसात के मौसम में शहर के चौक चौराहों पर यातायात संचालन हेतु मुस्तैद ट्रैफिक जवानों के सहायतार्थ शिवआशा फाउंडेशन रायपुर द्वारा यातायात रायपुर को 310 नग बरसाती (रेनकोट) प्रदान किया गया जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर प्रशांत कुमार अग्रवाल एवम् शिवआशा फाउंडेशन के अनूप अग्रवाल और विकास अग्रवाल के हाथों यातायात पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों को आबंटित किया गया।

बता दे की ठंड हो, गर्मी हो या फिर बरसात सभी मौसम में ट्रैफिक रायपुर के जवान शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु लगातार चौक पर उपस्थित रहकर यातायात का संचालन करते है, ट्रेफिक पुलिस के इस सराहनीय कार्य को देखते हैं शहर के कई स्वयंसेवी संस्थाएं आगे बढ़ कर ट्रैफिक जवानों की सहायता करते हैं।

इसी क्रम में दिनांक 10 जुलाई 2023 को शहर के शिवआशा फाऊंडेशन रायपुर द्वारा यातायात पुलिस रायपुर के अधिकारी कर्मचारियों के लिए 310 नग रैन कोट (बरसाती) उपलब्ध कराया गया जिसे कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर प्रशांत कुमार अग्रवाल एवम् शिवआशा फाउंडेशन के संयोजक अनूप अग्रवाल व विकास अग्रवाल के हाथों यातायात पुलिस रायपुर के अधिकारी कर्मचारियों को वितरित किया गया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर जयप्रकाश बढ़ई, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर गुरजीत सिंह, शिवआशा फाउंडेशन से विकास अग्रवाल, आरव अग्रवाल, आशीष बागड़ी, विपुल सिंग ठाकुर एवम् यातायात पुलिस रायपुर के लगभग 300 अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts