BREAKING

Uncategorised

शिक्षित व्यक्ति अपने ज्ञान से समाज में कई सकारात्मक बदलाव ला सकता है : सीमा वर्मा

बिलासपुर। शिक्षा से ही समाज में सुधार लाया जा सकता हैं, एक शिक्षित व्यक्ति अपने ज्ञान से समाज में कई सकारात्मक बदलाव ला सकता है इस बात को सत्य साबित करते हुए एक रूपया मुहिम की संचालिका सीमा वर्मा दिखाई दे रही है इनके द्वारा इस विषम परिस्थितियों में भी लगातार बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा, सिर्गिट्टटी बिलासपुर में आज इनके द्वारा 25 बच्चों को कॉपी पेन प्रदान किया गया। विगत कई वर्षों से बच्चो को फ्री टयूशन क्लास के साथ अलग – अलग एक्टिविटी भी करवाती रही है, जैसे- फ्री योग क्लास, एनुअल फंक्शन के तर्ज पर- सपोर्ट एक्टिविटी, डांस प्रतियगिता, ड्रॉइंग प्रतियोगिता के साथ अलग अलग एक्टिविटी करवाती रही है।

बच्चे भी उत्साह पूर्वक भाग लेते रहे,इस बार पुनः लॉकडाउन की स्थिति निर्मित हुई तो एक बार फिर बच्चों के मानसिक तनाव को कम करने के लिए सीमा वर्मा ने बच्चों को लगातार उत्साहित करने के लिए ड्रॉइंग प्रतियोगिता,आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया,जिसमे बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,किसी ने संदेश देने वाले ड्रॉइंग बनाए,तो किसी ने मिट्टी से खूबसूरत घर,कुआ, शिवलिंग,कछुआ,बतख,किचन सेट,बैटरी से चलने वाली लैंप,पॉट के साथ सुंदर सुंदर क्राफ्ट बनाए, सीमा वर्मा ने बच्चों को स्टेशनरी का समान कॉपी,पेन,पेंसिल,स्केल,रबर,कटर,के साथ चॉकलेट गिफ्ट में दिया

सीमा वर्मा लगातार बच्चो को कोरोनावायरस से बचने के उपाय भी लगातार बताती हैं जिसमे बच्चों को हाथ धोने के तरीके,मास्क लगाने , कोरोनागाइडलाइन का पालन करने के बारे में जागरूकता कार्यक्रम भी करती रहती है। बच्चों के लिए इनके द्वारा निस्वार्थ सोच के साथ किया गया कार्य समाज को एक बेहतरीन उदाहरण पेश कर रहा है। इनके कार्यों से युवा काफी प्रभावित हो रहे।

Related Posts