पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए एक शिक्षक ने कहा कि आप सारे काम इतनी आसानी कर रहे हैं, फिर भी चेहरे पर तेज है. इस पर पीएम मोदी ने तेज का राज बताया…
नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आधिकारिक आवास पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 के विजेताओं से मुलाकात की और उनके साथ बातचीत के पल बिताए. इस दौरान पीएम मोदी ने अपने चेहरे के तेज का राज भी बताया।
मुलाकात के दौरान एक शिक्षक ने पीएम मोदी से कहा, ”आपकी तरफ जब मैं देखता हूं, आप इतने महान देश के सारे काम इतनी आसानी से कर रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम इतना ऊंचाई पर है. आप हर रोज निरंतर प्रयास कर रहे हैं, फिर भी आपके चेहरे पर तेज और हंसी है. आप जिस तरह हम लोगों को अभी एंटरटेन कर रहे हैं, हमें लगता है कि हमारे क्लास के बच्चे भी उसी तरीके से हमारी तरफ देखें जैसे हम आपकी तरफ देख रहे हैं अभी।”
शिक्षक की इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग और प्रधानमंत्री मोदी हंस पड़े और तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी. शिक्षक की बात का पीएम मोदी ने जवाब दिया. पीएम मोदी ने कहा, ”अच्छा आप लोग स्कूल में पढ़ाते हैं- ‘पर-प्रकाशित’… तो मेरा जो तेज है वो 140 करोड़ लोगों का तेज है जो रिफ्लेक्ट होता है…” पीएम मोदी ने अपने चेहरे की ओर इशारा करते हुए कहा, ”तो ये पर-प्रकाशित है।”
शिक्षकों से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, ”हमारे राष्ट्र के आदर्श-योग्य शिक्षकों से मुलाकात हुई जिन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. युवा दिमागों को आकार देने के प्रति उनका समर्पण और शिक्षा में उत्कृष्टता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता बहुत प्रेरणादायक है. अपनी कक्षाओं में वे भारत के युवाओं के लिए एक उज्जवल भविष्य की पटकथा लिख रहे हैं।”
#WATCH | Delhi | "…My aura is the reflection of the aura of 140 crore people," PM Narendra Modi’s interaction with a teacher during a long interaction with teachers held at 7 LKM today.
The teacher told him, "When I look at you, I see you working for this great country with… https://t.co/1FbzNZrdGl pic.twitter.com/o1NtM1Dtz4
— ANI (@ANI) September 4, 2023















